1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, तभी आ गया पति, युवक की लाठी-डंडों से पीटकर कर दी हत्या

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, तभी आ गया पति, युवक की लाठी-डंडों से पीटकर कर दी हत्या

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 01, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 12:00 am IST

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पति समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम ने महिला को हिरासत में लिया है। पति की तलाश की जा रही है।

रोती बिलखती महिलाएं- India TV Hindi
रोती बिलखती महिलाएं Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनमई की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।

गंभीर चोटों के चलते चली गई जान

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र कथित तौर पर गांव में अपनी शादीशुदा प्रेमिका शिवानी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद पुष्पेंद्र की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला, उसके पति समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है, जबकि उसके पति की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।

महिला को लिया गया हिरासत में

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

इस घटना को लेकर गांव में लोग हैरान

महिला के पति द्वारा युवक की हत्या किए जाने के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है। महिला को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों से भी हो रही पूछताछ

पुलिस की टीम ने आरोपी पति की तलाशी के लिए कई टीमों का गठन किया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ की जा रही है। आखिर महिला मृतक युवक को कब से जानती थी। इसके साथ ही पुलिस कई एंगल में आरोपियों से पूछताछ करेगी। 

वरुण शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

हरदोई में शिकायत की तो शिक्षक ने पीटा! हाथ में फ्रैक्चर, इलाज के दौरान 8वीं की छात्रा की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।