1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस शहर में रातों रात दो धार्मिक स्थलों को किया जमींदोज, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

यूपी के इस शहर में रातों रात दो धार्मिक स्थलों को किया जमींदोज, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 15, 2025 10:02 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 10:10 am IST

उत्तर प्रदेश में बाबा का बुलडोजर एक बार फिर चला। देर रात हुई कार्रवाई में दो धार्मिक स्थलों को जमींदोज कर दिया गया। दोनों प्राचीन धार्मिक स्थल थे और निर्माण में दिक्कतें आ रही थीं। लिहाजा इन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

Buldozer- India TV Hindi
दो धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर Image Source : INDIA TV

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात प्राचीन काल से हाईवे के किनारे बनी मस्जिद और मंदिर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सेतु निगम ने सर्विस लाइन को बनाने के दौरान रास्ते में पड़ने वाली दोनों इमारतें जमीदोंज कर दी। दोनों समुदायों के पक्षों की सहमति के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की गई है।

देर रात हुआ बुलडोजर एक्शन

देर रात तक चली इस बुलडोजर की कार्रवाई को देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही। यह पूरा मामला सिधौली कोतवाली इलाके के कस्बे का है। मस्जिद और मंदिर पर बुलडोजर चलाने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया था।

निर्माण में बाधा बन रही थीं प्राचीनतम इमारतें

बता दें कि नेशनल हाइवे दिल्ली -लखनऊ मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बनने वाली सर्विस लाइन में दोनों प्राचीनतम इमारतें बाधा बन रही थीं। बताया जाता है कि वर्ष 1899 से स्थापित मस्जिद और मंदिर बीच रास्ते में आ रहे थे जिसे अधिकारियों ने हटवाने का प्रयास किया था। इस दौरानदोनों ही समुदाय के विरोध को देखते हुए न तो मस्जिद ही तोड़ी जा सकी और न ही मंदिर को तोड़ा जा सका। बाद में अधिकारियों ने दोनों ही पक्षों के लोगों से बातचीत की। यह वार्ता कई राउंड चली। इस वार्ता में  प्रशासन और सेतु निगम के अधिकारियों ने मंदिर और मस्जिद को हटाकर दूसरी जगह बनवाने काआश्वासन दिया।

पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

इस आश्वासन के बाद दोनों ही पक्ष मंदिर और मस्जिद को हटवाने के लिए राजी हुए जिसके बाद देर रात अधिकारियों व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मंदिर और मस्जिद को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों की तरफ के व्यक्तियों के मौजूदगी में जेसीबी से इमारत को ध्वस्त किया गया देर रात तक पुलिस और  प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर और मस्जिद की इमारत को ध्वस्त करने का काम जारी रहा है।

(रिपोर्ट-मोहित मिश्र, सीतापुर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।