1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मुझे पुलिस चौकी में बेइज्जत किया गया', अमरोहा में सुसाइड से पहले व्यापारी ने बनाया वीडियो; नोट लिखकर छोड़ा

'मुझे पुलिस चौकी में बेइज्जत किया गया', अमरोहा में सुसाइड से पहले व्यापारी ने बनाया वीडियो; नोट लिखकर छोड़ा

 Published : Aug 30, 2025 01:10 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 01:19 pm IST

अमरोहा में कपड़ा व्यापारी ने इलाके के कई लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की तस्वीर और सुसाइड नोट- India TV Hindi
मृतक की तस्वीर और सुसाइड नोट Image Source : REPORTER INPUT

अमरोहाः यूपी के अमरोहा में एक कपड़ा व्यापारी ने पुलिस चौकी में कुछ दबंगों पर बेइज्जत और परेशान करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया। व्यापारी ने आत्महत्या से वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा। मृतक ने एक सुसाइड नोट के माध्यम से मौत को गले लगाने का कारण बताते हुए उन सभी लोगों के नाम बोले व लिखे हैं जिनकी वजह से उसने आत्महत्या की। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

एसपी से न्याय की गुहार लगाने आए मृतक गुफरान के पिता ने कहा है कि यदि इंसाफ ना मिला तो मैं भी उसकी दोनों बच्चियों का गला घोंटने के बाद अपनी जीवन लीला खत्म कर लूंगा। पुलिस तहरीर और वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी फजल अहमद सहित कई के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सुसाइड करने से पहले बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार, अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल नई बस्ती के गुफरान जो हैंडलूम हाउस चलाने वाले व्यापारी थे। गुफरान ने बीते दिन फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले मृतक गुफरान ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें मौत के पीछे की वजह साफ-साफ लिखी जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार मुख्य आरोपी फजल अहमद और कुछ अन्य लोगों को ठहराया है।

सुसाइड नोट
Image Source : REPORTER INPUTसुसाइड नोट

मृतक गुफरान द्वारा मरने से पहले बनाई गई वीडियो के मुताबिक स्थानीय दबंग युवक फजल अहमद, सोनू कबाब वाला, बबलू, मोहसिन, अय्यूब बावर्ची, तन्जीम बेग, सलीम और सना लगातार उसे को परेशान वा बेइज्जत कर रहे थे। इतना ही नहीं कोट चौकी के अंदर पुलिस के दरोगा के सामने उसे गलियां दी गईं और गोली मारने की धमकी तक दी गई। दारोगा ने कुछ नहीं कहा। घर लौटने के कुछ घंटे बाद गुफरान ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पिता ने एसपी से लगाई गुहार

मृतक गुफरान के पिता परिवार वा अन्य लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता का कहना है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी पोतियों का गला घोंट देंगे और अपनी जीवन लीला खत्म कर लेंगे। अमरोहा पुलिस ने इस मामले में फजल अहमद सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

 रिपोर्ट- राजीव शर्मा, अमरोहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।