1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर चली गोली, देवबंद में गाड़ी पर हुई फायरिंग

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर चली गोली, देवबंद में गाड़ी पर हुई फायरिंग

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jun 28, 2023 05:55 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 06:43 pm IST

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि देवबंद में कार सवार हमलावरों ने भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग की है।

Chandrashekhar Azad- India TV Hindi
चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि देवबंद में कार सवार हमलावरों ने भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग की है। हालांकि गनीमत रही कि गोली के छर्रे चंद्रशेखर को छूकर निकल गए और वह सुरक्षित बच गए हैं। चंद्रशेखर आजाद की कमर पर गोली से खरोंच आई है।

मेरे लोगों ने हमलावरों को पहचान लिया- आजाद

अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न लिया। घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे।

स्कार्पियो से आए हमलावरों ने की 6 राउंड फायरिंग
जानकारी मिली है कि इससे पहले देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दिल्ली से लौटते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर स्कार्पियो सवार चार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर हमला किया था। चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई जिसके बाद हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद की पीठ में कुछ छर्रे घुसे हैं। फिलहाल चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कार्यकर्ता के घर मातम में शामिल होकर लौटे थे आजाद
बता दें कि देवबंद में एक कार्यकर्ता की मां की मौत हुई थी। अजय नाम के कार्यकर्ता के घर उनकी मां की मौत के तीन दिन बाद चंद्रशेखर आजाद (रावण) कार्यकर्ता से मिलने गए थे। जब वह मिलकर वापस जा रहे थे उसी दौरान एक गाड़ी से आए कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी। इसके बाद देवबंद के सरकारी अस्पताल में चंद्रशेखर को भर्ती कराया गया और थोड़ी देर में चंद्रशेखर की अस्पताल से छुट्टी होने वाली है।

कार सवार लोगों ने की गोलीबारी 
चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने बताया कि आधे घंटे पहले चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनको छूकर निकल गई। एसएसपी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद ठीक हैं और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें-

टमाटर की कीमत पहुंची 120 रुपये प्रति किलो, महाराष्ट्र के नागपुर में आसमान छू रही कीमतें

कहीं सड़क और बजार बने दरिया, तो कहीं गिरे मकान, मुंबई और पास के इलाकों में बारिश का आज ऐसा रहा मंजर
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।