1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने टीचर्स डे पर की बड़ी घोषणा, सभी शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज, 9 लाख फैमिली को मिलेगा लाभ

सीएम योगी ने टीचर्स डे पर की बड़ी घोषणा, सभी शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज, 9 लाख फैमिली को मिलेगा लाभ

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 05, 2025 06:56 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 07:22 pm IST

शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया है। यूपी में अब सभी शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस फैसले से यूपी के 9 लाख परिवारों को फायदा होगा।

yogi adityanath- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ। Image Source : PTI

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब सभी शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, वित्त पोषित विद्यालयों के सभी शिक्षकों को यह सुविधा मिलेगी। कैशलेस से शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी जोड़ा जाएगा। 

 योगी सरकार की यह पहल शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत लाखों परिवारों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं मानी जा रही है।

9 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

इस फैसले से यूपी के 9 लाख परिवारों को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि उनकी सेवा को देखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम योगी ने इसके बाद ये भी कहा कि आने वाले समय में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट जल्द आने वाली है, जिसके बाद उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा।

cm yogi
Image Source : PTIसीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है।

पहले था ‘बीमारू राज्य’- योगी

सीएम योगी ने राज्य की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले ‘बीमारू राज्य’ के रूप में जाना जाने वाला यूपी आज भारत के विकास का इंजन बन रहा है। जो राज्य अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था, आज उसकी एक मजबूत पहचान है और लोग इस पर गर्व महसूस करते हैं। 8 साल पहले सत्ता में वो कौन लोग थे जो राज्य के लिए कुछ नहीं कर सके?

शिक्षकों ने क्या कहा?

वहीं, सीएम योगी के फैसले का शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े संगठनों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि लंबे समय से शिक्षकों की सबसे बड़ी चिंता उनके स्वास्थ्य खर्च को लेकर थी, लेकिन अब सरकार की इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें-

देश भर में पहली बार स्कूल शिक्षकों की संख्या हुई 1 करोड़ के पार, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट

बिहार में शिक्षक बहाली से जुड़ी खबर, परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।