1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा पहुंचे CM योगी, माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस के भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

नोएडा पहुंचे CM योगी, माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस के भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 08, 2025 12:17 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 12:35 pm IST

सीएम योगी अपने नोएडा दौरे पर हैं। यहां वह माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालय के भूमि पूजन और MAQ Software के नवीन कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस के भूमि पूजन कार्यक्रम में सीएम योगी।- India TV Hindi
माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस के भूमि पूजन कार्यक्रम में सीएम योगी। Image Source : UP GOVT

गौतमबुद्ध नगर: सीएम योगी अपने नोएडा दौरे पर हैं। यहां वह जनपद गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालय के भूमि पूजन एवं MAQ Software के नवीन कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह नए युग की शुरुआत है। पिछले आठ साल में यूपी में हमारी सराकर ने उत्तर प्रदेश को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में प्रस्तुत करने में सफलता प्राप्त की है। यूपी में देश की आबादी का सबसे बड़ा स्किल हमारे पास मौजूद था, उसमें स्पीड नहीं थी। स्किल को स्पीड से जोड़ने का काम पिछले आठ साल में उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है।

महाकुंभ एआई का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा

सीएम योगी ने कहा कि आज मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग में 65 फीसदी हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है जबकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश 55 फीसदी भागीदारी के साथ देश में नंबर वन पर है। यूपी का नोएडा और ग्रेटर नोएडा तेजी से इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैचरिंग के हब के रूप में उभरा है और इस दिशा में हम लोगों ने तेजी के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने जो भी कदम बढ़ाए हैं आज उसके बहुत सारे परिणाम आए हैं। हाल ही में महाकुंभ प्रयागराज एआई का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। हमने इस पूरे महाकुंभ के दौरान इस तकनीक का उपयोग किया। महाकुंभ में 66 करोड़ लोग आए और वापस भी गए। 

नौजवानों को मिलेगा रोजगार का अवसर

इसी तरह से डिजिटल गवर्नेंस की राह में भी प्रदेश सरकार द्वारा कदम बढ़ाए गए हैं। राज्य सचिवालय में हमने ई-ऑफिस व्यवस्था लागू की है। नौजवानों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट जैसे वैश्विक दिग्गज के आने से प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सेंटर एक महत्वपूर्ण सेंटर के रूप में उभरेगा। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के नौजवानों को स्किल डेवलेपमेंट करके आगे बढ़ाने और उनको अधिक से अधिक रोजगार देने में सफल होगा।   

यह भी पढ़ें- 

लालू के अंदाज में दिखे बेटे तेजस्वी, होली गीत गाकर लूट ली महफिल; मंच से बांधा समां

हजारीबाग में NTPC के DGM कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।