1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये तो हद है! इलाज के लिए दी अपनी ही बच्ची की बलि, लाश को जंगल में फेंक आए माता-पिता

ये तो हद है! इलाज के लिए दी अपनी ही बच्ची की बलि, लाश को जंगल में फेंक आए माता-पिता

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 10, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 01:33 pm IST

महिला को एक तांत्रिक ने सलाह दी थी कि अगर बीमारियों से छुटकारा पाना है तो अपनी ही एक महीने की बच्ची की बलि देनी होगी। यह मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने बच्ची के लापता होने पर शक जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने बीमारियों के इलाज के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर अपनी ही एक महीने की बच्ची की बलि देने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) आदित्य बंसल ने गुरुवार को बताया कि गोपाल कश्यप और उसकी पत्नी ममता को बुधवार रात भोपा थाना क्षेत्र के बेलदा गांव में अपनी ही बच्ची की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी बच्ची की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया

तंत्र क्रियाओं के बाद दी बच्ची की बलि  

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ममता काफी समय से बीमार थी और एक तांत्रिक ने सलाह दी थी कि अगर बीमारियों से छुटकारा पाना है तो अपनी ही एक माह की बच्ची की बलि देनी होगी। इस पर दम्पति ने बच्ची की बलि देकर उसका शव जंगल में छुपा दिया था।

दंपति मंगलवार को बच्ची को जंगल में ले गए। वहां तांत्रिक ने तंत्र क्रियाओं के बाद बच्ची की बलि दे दी और लाश को जंगल में फेंक कर वापस लौट आए।

जंगल में मिले बच्ची के कपड़े

यह मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने बच्ची के लापता होने पर शक जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बच्ची को गोपाल के घर पर नहीं देखा तो उन्होंने उसके बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें शक हुआ।  बुधवार को दिन भर इस बात की चर्चा होती रही और शाम होते-होते मामले की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ भारी पुलिस बल और अधिकारियों ने बच्ची की तलाश में पूरी रात जंगल खंगाला, लेकिन बच्ची का कोई अता-पता नहीं चल सका। हालांकि जिस स्थान पर तांत्रिक क्रिया की गई थी, वहां आसपास में ही बच्ची के कपड़े जरूर मिल गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दम्पति के बयान के आधार पर बच्ची के शव की तलाश की जा रही है। साथ ही हरेंद्र नामक उस तांत्रिक को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिसने उन्हें बीमारी के इलाज के लिए बच्ची की हत्या करने की सलाह दी थी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने बीच सड़क पर खुद को लगाई आग, भयावह मंजर देख कांपी रूह

अंकल प्लीज छोड़ दो! 2 साल से पिता का दोस्त कर रहा था गंदा काम, पता चलते ही सन्न रह गए पेरेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।