1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने बीच सड़क पर खुद को लगाई आग, भयावह मंजर देख कांपी रूह

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने बीच सड़क पर खुद को लगाई आग, भयावह मंजर देख कांपी रूह

 Published : Oct 09, 2024 11:33 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 11:40 am IST

ओडिशा के गंजाम जिले की रहने वाले रानी प्रधान UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रही थी। सोमवार दोपहर पंचायत समिति कार्यालय के पास उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

ओडिशा के गंजाम जिले में UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रही 20 साल की छात्रा ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने अपने पिता और सौतेली मां की यातना के कारण खुद को आग लगाई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

3 साल की उम्र में मां को खोया

घटना ब्रह्मपुर सदर थाना क्षेत्र के कुकुड़ाखंडी गांव की है। ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की छात्रा रानी प्रधान ने सोमवार दोपहर पंचायत समिति कार्यालय के पास खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मृत रानी प्रधान के परिचितों के अनुसार वह एक मेधावी छात्रा थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। जब रानी 3 साल की थी, तब उसकी मां की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उसके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया था।

पिता को हिरासत में लिया

पुलिस अधिक्षक सर्वना विवेक एम ने बताया कि रानी 90 प्रतिशत जल चुकी थी और उसका एमकेसीजी मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके पिता और सौतेली मां ने उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया था। एसपी ने कहा, "हमने पूछताछ के लिए उसके पिता को हिरासत में लिया है। उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।"

पुलिस ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

अंकल प्लीज छोड़ दो! 2 साल से पिता का दोस्त कर रहा था गंदा काम, पता चलते ही सन्न रह गए पेरेंट्स

'5 लोग जल्द मरेंगे', अमेठी हत्याकांड में आरोपी चंदन वर्मा के WhatsApp स्टेटस से बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।