1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पिता प्रतीक यादव का शव देख फफक पड़ीं बेटियां, मां अपर्णा यादव ने संभाला, पास खड़े लोग भी रो पड़े

पिता प्रतीक यादव का शव देख फफक पड़ीं बेटियां, मां अपर्णा यादव ने संभाला, पास खड़े लोग भी रो पड़े

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 13, 2026 08:18 pm IST,  Updated : May 13, 2026 09:37 pm IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आज सुबह मौत हो गई। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं और अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच, अपर्णा और प्रतीक की बेटियो ने जब पिता का शव देखा तो फफक पड़ीं।

बेटियों के साथ अपर्णा यादव- India TV Hindi
बेटियों के साथ अपर्णा यादव Image Source : REPORTER

दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आज सुबह मौत हो गई। उनकी मौत की जांच की जा रही है, प्रतीक यादव की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं और अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, अपर्णा और प्रतीक की बेटियो ने जब पिता का शव देखा तो फफक पड़ीं। मां अपर्णा यादव ने अपनी बेटियों को संभाला। बेटियों को रोता देख वहां पास खड़े लोगों की भी आंखें नम हो गईं। 


प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

प्रतीक यादव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म बताया गया है। ये वो कंडीशन होती है जिसमें फेफड़ों की नस में खून का बड़ा थक्का बनने से हार्ट काम करना बंद कर देता है। इसकी पुष्टि के लिए हार्ट और विसरा के नमूने जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं और केमिकल एनालिसिस जारी है। प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुराने चोट के निशान भी पाए गए हैं। उनकी बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला पड़ गया था। प्रतीक यादव के विसरा को भी केमिकल जांच के लिए भेजा गया है ताकि किसी जहर या अन्य रसायनों की पुष्टि हो सके।  

कल होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार 

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से 38 वर्ष की उम्र में अस्पताल ले जाने के क्रम में निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक पहले से कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हृदय गति रुकने से उनकी मौत की पुष्टि हुई है। अब विसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार है, जिससे मौत की आखिरी और पुख्ता वजह साफ हो पाएगी और मौत की वजहों का खुलासा होगा। प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे के बाद भैंसाकुंड पर होगा।

ये भी पढ़ें:
प्रतीक यादव के शरीर पर मिले 6 चोट के निशान, किस कारण गई जान? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।