1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतीक यादव के शरीर में मिले 6 चोट के निशान, किस कारण गई जान? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रतीक यादव के शरीर में मिले 6 चोट के निशान, किस कारण गई जान? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 13, 2026 03:58 pm IST,  Updated : May 13, 2026 05:52 pm IST

प्रतीक यादव की मौत किन कारणों से हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो गया है। जब प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था, तब अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे हुए थे।

प्रतीक यादव- India TV Hindi
प्रतीक यादव Image Source : FB/ PRATEEK YADAV AND REPORTER INPUT

मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया था। इसके बाद धमनी (artitery) और लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है।

शरीर पर कुल 6 चोट के निशान

प्रतिक यादव के शरीर में कुल 6 चोट के निशान थे, जिसमें 3 निशान 6-7 दिन पुराने जबकि 3 चोट करीब 1 दिन पुरानी थी। सूत्रों की माने तो डॉक्टर्स का कहना है की जो चोट 1 दिन पुरानी है। उससे मौत नहीं हो सकती लेकिन चोट कैसे लगी 1 दिन पहले ये भी बड़ा सवाल है और किन हालात में लगी, डॉक्टर्स का पैनल इसकी भी समीक्षा कर रहा है।

दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक से हुई बंद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया कि मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद होने) की वजह से हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इसका कारण शरीर में बड़े पैमाने पर पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमना) पाया गया।

अंदरूनी अंगो को रखा गया सुरक्षित

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पूरे हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, विसरा (शरीर के अंदरूनी अंगों के नमूने) को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित रखकर संबंधित अधिकारी को सौंप दिया गया है। प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि शरीर पर मिले सभी चोट के निशान एंटेमॉर्टेम (मौत से पहले के) हैं।

मृत अवस्था में ले जाए गए अस्पताल

बता दें कि प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें तड़के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फिटनेस के शौकीन थे प्रतीक यादव

एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, फिटनेस के शौकीन प्रतीक सक्रिय राजनीति से दूर रहे थे। उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा की नेता हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। 

ये भी पढ़ें: 

अखिलेश यादव ने 2 महीने पहले की थी प्रतीक यादव से मुलाकात, दी थी खास सलाह, खुद बताई पूरी बात

VIDEO: जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता

 
 
 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।