1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, ज्ञानवापी को बताया कलंक, कोर्ट से जताई जल्द फैसले की उम्मीद-VIDEO

वाराणसी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, ज्ञानवापी को बताया कलंक, कोर्ट से जताई जल्द फैसले की उम्मीद-VIDEO

 Published : Apr 20, 2026 11:30 am IST,  Updated : Apr 20, 2026 12:43 pm IST

धीरेंद्र शास्त्री के वाराणसी पहुंचने पर बड़ी संख्या में उनके अनुयायी पहुंच गए। धीरेंद्र शास्त्री ने ज्ञानवापी को कलंक बताते हुए कहा कि भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- India TV Hindi
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : REPORTER INPUT

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए शहर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंच से संबोधन करते हुए उन्होंने ज्ञानवापी परिसर को लेकर न्यायालय से जल्द फैसला आने की उम्मीद जताते हुए मस्जिद को कलंक बताया है। 

भगवान की कृपा से वहां अभिषेक भी होगा

ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के साथ ही बड़ी संख्या में उनके अनुयायी भी पहुंचे थे। इसी बीच मंच पर से अपने और काशी के रिश्ते का जिक्र करते हुए बागेश्वर सरकार ने कहा, 'काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जो कलंक लगा है, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि न्यायालय जल्द फैसला दे। भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा और भगवा लहराएगा।' 

मुसलमानों से ज्यादा हिन्दू मत्था टेकते

इस बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने खुल कर ज्ञानवापी का नाम भी लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि काशी में मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू श्रद्धालुओं से लाभ मिलता है, जो हिंदुओं की उदारता को दर्शाता है। इसके आलावा बोले की जब काशी विश्वनाथ के दर्शन कर बाहर निकलो तो एक मजार है, जहां मुसलमानों से ज्यादा हिन्दू मत्था टेकते हैं।

अश्वनी त्रिपाठी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

'वोट नहीं दिया तो वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा', डर के मारे बंगाल लौट रहे मजदूर, ट्रेनों में खचाखच भीड़

नागपुर में नासिक जैसा मामला, NGO में काम करने वाली लड़कियों से यौन शोषण; काजी ने नमाज पढ़ने के लिए बनाया दवाब

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।