1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: लखनऊ में डबल मर्डर से हड़कंप, दो युवकों का धारदार हथियार से काटा गया गला, छानबीन में जुटी पुलिस

VIDEO: लखनऊ में डबल मर्डर से हड़कंप, दो युवकों का धारदार हथियार से काटा गया गला, छानबीन में जुटी पुलिस

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 22, 2025 08:05 am IST,  Updated : Mar 22, 2025 08:20 am IST

लखनऊ में डबल मर्डर के हत्यारों की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान भी हो गई है।

छानबीन में जुटी पुलिस- India TV Hindi
छानबीन में जुटी पुलिस Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। लखनऊ के ग्रामीण इलाके के काकोरी में ये वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि काकोरी में गला रेतकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। एक मृतक की पहचान पंखेड़ा गांव के रहने वाले मनोज के रूप में हुई है, जो आईटीआई का छात्र था।

दोनों का धारदार हथियार से काटा गया गला

इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि दूसरे मृतक की पहचान रोहित लोधी के रूप में हुई है। वह रेलवे में नौकरी करता था। पुलिस ने कहा कि मनोज और रोहित दोनों  की बेरहमी से हत्या की गई है। दोनों को गला धारदार हथियार से काटा गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

काकोरी इलाके में डबल मर्डर की वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में आरोपियों को तुरंत पकड़ने की बात कही है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।