1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आया भूकंप, मुख्य केंद्र का भी पता चला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आया भूकंप, मुख्य केंद्र का भी पता चला

 Published : Feb 06, 2026 08:52 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 11:17 am IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र यूपी के ही गोंडा जिले में था। आइए जानते हैं कि भूकंप को लेकर अब तक क्या पता लगा है।

UP Lucknow gonda earthquake- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

भारत के विभिन्न राज्यों में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। शुक्रवार को सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा कर रख दिया है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी के लखनऊ में आए भूकंप का केंद्र गोंडा जिले में बताया गया है।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आए भूकंप का केंद्र राज्य के गोंडा जिले में था। भूकंप सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर आया और इसके केंद्र धरती से 10 मिनट की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। अब तक भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड में भी आया भूकंप

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं।  National Center for Seismology की ओर से बताया गया है कि इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के बागेश्वर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर आया और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है।

सिक्किम में भी आया भूकंप

शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आधी रात को सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद राज्य के कई इलाकों में करीब 10 से भी ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप क्यों आते हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप की घटनाएं मुख्य तौर पर धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में टकराने, घर्षण आदि के कारण देखने को मिलती है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। जब ये प्लेटें खिसकती हैं या आपस में टकराती हैं इससे काफी ज्यादा ऊर्जा निकलती है और इसी से भूकंपीय तरंगे बाहर निकलती हैं।

 

ये भी पढ़ें- भारत के इस राज्य में भूकंप से लगातार हिल रही धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

भूकंप के झटकों से दहल गया भारत का ये राज्य, पड़ोसी देशों में भी हिली धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।