1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौकरी के लिए परेशान इंजीनियर, प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर बार-बार देखता रहा घड़ी, मेट्रो के आते लगाई छलांग

नौकरी के लिए परेशान इंजीनियर, प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर बार-बार देखता रहा घड़ी, मेट्रो के आते लगाई छलांग

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 29, 2023 07:55 pm IST,  Updated : May 29, 2023 07:55 pm IST

नोएडा मेट्रो पर तीन दिन के अंदर आत्महत्या की दूसरी घटना सामने आई है। अब एक इंजीनियर ने नोएडा मेट्रो पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश: नोएडा मेट्रो पर सुसाइट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तीन दिन के अंदर सुसाइट का दूसरा मामला सामने आया है। दो दिन पहले एक छात्र ने नोएडा मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी और आज सोमवार को एक इंजीनियर ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि इंजीनियर नौकरी को लेकर काफी परेशान था।

 भदोही का रहने वाला था युवक

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन पर इंजीनियर ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस पुलिस के मुताबिक, प्रशांत दीक्षित भदोही का रहने वाला था और नोएडा सेक्टर-74 स्थित अजनारा सोसायटी में रहता था। प्रशांत ने 2017 में मुंबई से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। वह नौकरी की तलाश में काफी दिनों से परेशान था। 

नौकरी की तलाश में घर से निकला 

बताया जा रहा है कि प्रशांत आज भी नौकरी की तलाश में घर से निकला था। वापस आते समय सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन पर एक मेट्रो से उतरकर प्लेटफार्म पर खड़े होकर दूसरे मेट्रो का इंतजार करने लगा। मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में वह परेशान सा दिख रहा था। घड़ी को बार-बार देख रहा था। दूसरी मेट्रो के आते उसके सामने अचानक छलांग लगा दी। 

इंजीनियर के सिर में गंभीर चोटें आई थीं

जानकारी होने पर स्टेशन पर तैनात CISF के जवानों द्वारा जब प्रशांत को बाहर निकाला गया, तो उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से एम्बुलेंस बुलाकर तत्काल घायल को इलाज के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने प्रशांत दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।