1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा: खेत की मेड़ बनी 'जी का जंजाल', बुजुर्ग किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जानिए पूरा मामला

इटावा: खेत की मेड़ बनी 'जी का जंजाल', बुजुर्ग किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जानिए पूरा मामला

 Published : Jul 04, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 11:38 pm IST

बुजुर्ग किसान खेत की मेड़ हटा रहा था। तभी उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान की खेत की मेड़ (खेत में सीमांकन रेखा) हटाते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

कब्जा करने के इरादे से खेत में डाली मेड़

बकेवर थाने के प्रभारी (SHO) भूपेंद्र सिंह राठी ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी राठी ने कहा कि थाना क्षेत्र के गांव नगला सर्वसुख में पट्टे की जमीन पर खेती कर रहे किसान बालभ्‍यषी (72) के खेत में गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा करने के इरादे से खेत के बीच में मेड़ डाल दी। 

मौके से फरार हुए आरोपी

उन्‍होंने कहा कि शुक्रवार सुबह मेड़ को हटाने के लिये पहुंचे बालभ्यषी पर दूसरे पक्ष के सदस्यों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया और उनकी पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। वे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। 

गांव में तैनात किया गया भारी पुलिस बल

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। एसएचओ ने कहा, 'शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संबंधित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।' (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।