1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में फर्जी महिला IAS अधिकारी गिरफ्तार, शादी के बाद हुआ खुलासा

बरेली में फर्जी महिला IAS अधिकारी गिरफ्तार, शादी के बाद हुआ खुलासा

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 14, 2026 06:38 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 06:41 pm IST

अपने आपको आईएएस अधिकारी बताकर रौब गांठने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा महिला की शादी के बाद हुआ, जब उन्हीं ने पुलिस से मामले की शिकायत की तब पर्दा हटा।

Bareilly Police has arrested a fake IAS officer.- India TV Hindi
बरेली पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी को पकड़ा है। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश बरेली के थाना फरीदपुर पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर युवक से शादी करने और फर्जी पहचान के जरिए धोखाधड़ी करने के साथ ही करीब 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है लंबे समय से महिला की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद बरेली पुलिस की टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की है।

आईएएस बता कर ली शादी, बाद में हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि थाना फरीदपुर इलाके के गांव पचौमी के रहने वाले अभिषेक ने मुकदमा दर्ज कराया था कि साधना निवासी ग्राम सतेती, जिला बदायूं ने अपने आपको को आईएएस अधिकारी बताकर उससे शादी की। शादी के बाद उसने सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी होने के फर्जी फोटो और वीडियो पोस्ट किए। विवाद होने पर पति और उसके परिजनों से 40 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकियां दीं। इतना ही नहीं परिजनों को जेल भेजने की धमकी देने लगी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने किसी तरीके से हिम्मत करके पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पता चला वह फर्जी अधिकारी है। 

महिला बीएससी तक की पढ़ी है, कर रही है सरकारी नौकरी की तैयारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह केवल बीएससी तक पढ़ी है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। उसने सोशल मीडिया पर खुद को आईएएस दर्शाने के लिए फर्जी फोटो और वीडियो अपलोड किए थे। 

एसपी ने बताई पूरी कहानी

एसपी अंशिका वर्मा ने बताया कि अभिषेक की ओर से थाने पर सूचना दी गई। इसमें बताया कि एक साल पहले साधना नाम की महिला और उसके परिवार के द्वारा, फर्जी तथ्यों के आधार पर शादी रचाई और अभिषेक को बताया कि वह एक आईएएस अधिकारी है। जल्दी वह नियुक्ति पत्र प्राप्त करेगी और अभिषेक को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रलोभन भी दिया था। उसका एक सोशल मीडिया प्रोफाइल भी है, जिसमें वह खुद को आईएएस अधिकारी बताती है। वह किसी भी प्रकार से सरकारी नौकरी में नहीं है। इसके आधार पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। साधना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में संपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

बरेली से विकास साहनी की रिपोर्ट 

ये भी पढ़ें 

मथुरा पुलिस को ​मिली बड़ी कामयाबी, दो 2 करोड़ 90 लाख रुपए की चोरी का खुलासा

नोएडा में एलिवेटेड रोड से गिरकर इंजीनियर की मौत, नौकरी नहीं होने से डिप्रेशन में था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।