1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा पुलिस को ​मिली बड़ी कामयाबी, दो 2 करोड़ 90 लाख रुपए की चोरी का खुलासा

मथुरा पुलिस को ​मिली बड़ी कामयाबी, दो 2 करोड़ 90 लाख रुपए की चोरी का खुलासा

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 14, 2026 06:20 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 06:20 pm IST

मथुरा पुलिस ने कुछ वक्त पहले हुई करोड़ों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद इससे पर्दाफाश किया है।

Mathura police uncovered the theft- India TV Hindi
मथुरा पुलिस ने चोरी का खुलासा किया Image Source : REPORTER INPUT

मथुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुछ दिन पहले हुई करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश कर दिया गया है। खास बात ये है कि पुलिस ने चोरी गई रकम की राशि भी आरोपियों से बरामद कर ली है। पुलिस ने अब आगे का एक्शन ले रही है। कुल मिलाकर इस चोरी के मामले की काफी चर्चा थी। 

सुनरख क्षेत्र में हुई 2.90 करोड़ रुपये की चोरी

उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने सुनरख क्षेत्र में हुई करीब 2.90 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.60 करोड़ रुपये की बरामदगी की है। इसमें 2 करोड़ रुपये नकद और शेष रकम से खरीदी गई कार, आभूषण, मोबाइल फोन व अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 जुलाई को तड़के करीब 2:30 बजे सुनरख रोड से एनएच-19 की ओर जाने वाले मार्ग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजन निवासी फरीदाबाद, आलोक निवासी कुशीनगर, प्रेम सागर और हीरेन निवासी सूरत शामिल हैं।

प्लॉट दिखाने के बहाने बाहर, इसी दौरान कर ली चोरी 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गुजरात निवासी राकेश प्रजापति वृंदावन में रहकर भक्ति कर रहे थे। उन्होंने अपने जीवनभर की जमा पूंजी अपने फ्लैट में रखी हुई थी। आरोपियों ने पहले उनसे संपर्क बनाया और फिर योजना के तहत एक आरोपी उन्हें प्लॉट दिखाने के बहाने बाहर ले गया। इसी दौरान अन्य साथियों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी और दीवान में रखे 2.90 करोड़ रुपये चोरी कर लिए।

पीड़ित को धमकाने की भी हुई कोशिश

घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित को डराने-धमकाने की कोशिश की और शिकायत न करने की चेतावनी दी। बाद में पीड़ित ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों से 2 करोड़ रुपये नगद, एक वोक्सवैगन वर्टस कार, घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार, सोने-चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घड़ियां, कपड़े, जूते, चार मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई

मामले के खुलासे के लिए थाना जैंत पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मथुरा से विपिन सारस्वत की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

अमरोहा में नशे में धुत सिपाही ने कार से कई लोगों को मारी टक्कर, टायर निकलने पर भी नहीं रोकी गाड़ी, वीडियो वायरल

आगरा में सास के भड़काने पर शख्स ने अपनी मां को सब्जी में मिलाकर दिया जहर, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।