1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: यूपी की चर्चित सिंगर की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, कमरे में लटकता मिला शव

VIDEO: यूपी की चर्चित सिंगर की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, कमरे में लटकता मिला शव

 Published : Feb 13, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 01:53 pm IST

सिंगर की मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम में भिजवाया है। वहीं, मोहल्ले के लोग आकर मल्लिका की मां को सांत्वना दे रहे हैं।

Mallika Rajput- India TV Hindi
सिंगर व एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत Image Source : INDIA TV

यूपी के सुल्तानपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां फेमस सिंगर व एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। आज सीताकुंड स्थित मोहल्ले में गायिका एवं अभिनेत्री विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकता पाया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। बेटी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

"घटना का पता नहीं चला"

मृतका की मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि हम सभी लेटे हुए थे, हमें घटना का पता नहीं चला। पहले दरवाजा बंद था। उसके बाद दरवाजा खोलकर चिपका दी और लाइट जल रही थी। हम कमरे की तरफ 3 बार गए पर दरवाजा खोलकर नहीं देखा। आखिर में जब लौटे तो हमने खिड़की से देखा तो वो खड़ी दिखी। फिर हम दरवाजे पर टक्कर मारे तो देखे बिटिया हमारी लटकी थी। हम अपने पति को बुलाए और बेटों को बुलाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बेटी से कोई ऐसी बात नहीं थी, जिसकी वजह से ऐसा कुछ होता।

पुलिस जांच में जुटी

इस पूरी घटना पर कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट- जागृति श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें:

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा ने घोषित किए 3 उम्मीदवार, जानिए किसे मिला मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।