1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौतमबुद्ध नगर में किसानों का प्रदर्शन, कई इलाकों में बुधवार को रहेगा रूट डायवर्जन, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

गौतमबुद्ध नगर में किसानों का प्रदर्शन, कई इलाकों में बुधवार को रहेगा रूट डायवर्जन, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 29, 2025 11:47 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 11:54 pm IST

किसानों के प्रदर्शन के चलते गौतमबुद्ध नगर की यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वाहन चालकों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

ट्रैफिक जाम- India TV Hindi
ट्रैफिक जाम Image Source : FILE PHOTO-PTI

गौतमबुद्ध नगर में एक बार फिर किसानों का प्रदर्शन है। इसके चलते जिले के कई इलाकों में बुधवार को ट्रैफिक का रूट डायवर्जन किया गया है। बुधवार के दिन लोगों काफी मुश्किलें हो सकती हैं। ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन को देखते हुए लोगों को वैकल्पिक रूट अपनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इन रूटों में किया गया रूट डायवर्जन

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक, बुधवार को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर अन्तर्गत नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर किसानों द्वारा धरना/प्रदर्शन/ महापंचायत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते नोएडा/ग्रेटर नोएडा में रूट डायवर्जन किया गया है।

जीरो प्वाईन्ट, गलगोटिया अंडरपास में भी रूट डायवर्जन

हरौला बारात घर सैक्टर 05,  ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, जीरो प्वाईन्ट, गलगोटिया अंडरपास, सलारपुर अंडरपास, जेपी स्पोर्टस गेट के सामने, साबौता अण्डरपास एवं ग्राम शाहदरा सैक्टर 142 नोएडा आदि स्थानों पर आमजन सुलभ एवं सुचारू यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के लिए वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

डायवर्जन के समय आपातकालीन वाहनों को सकुशल अपने गंतव्य स्थानों पर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने कहा कि कृपया असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें। यातायात संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।