1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से मारकर की हत्या, फिर पहुंच गया थाने

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से मारकर की हत्या, फिर पहुंच गया थाने

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 30, 2025 03:05 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 03:08 pm IST

फतेहपुर में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने भागने के बजाय खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पति ने महिला की ली जान- India TV Hindi
पति ने महिला की ली जान Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की संबल (रॉड) से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने भागने के बजाय खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

खुद थाने पहुंचा हत्यारा पति

यह घटना फतेहपुर के राधा नगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर में किराए के मकान में हुई। अजय सिंह (पुत्र योगेंद्र सिंह) अपनी पत्नी शिखा के साथ यहां रहता था। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और विवाद होता रहता था। 30 नवंबर की सुबह यह घरेलू झगड़ा भयानक रूप ले लिया। अवैध संबंधों के शक में पति अजय सिंह ने आवेश में आकर अपनी पत्नी शिखा के सिर पर लोहे की संबल से जोरदार हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि शिखा की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अजय सिंह सीधे थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को पूरी घटना बताई। उसकी बात सुनकर थाने में हड़कंप मच गया और पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

शव कब्जे में लेकर जांच शुरू

पुलिस ने मृतका शिखा के शव को कब्जे में लिया। जरूरी पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी पति अजय सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की वजह पता चल सके। घटना के बाद से मृतका और आरोपी के पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस खूनी वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

(रिपोर्ट- उमेश चंद्रा)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: रात के अंधेरे में टपरी में प्रेमी के साथ थी महिला, देख ससुर और जेठ ने दोनों को जिंदा फूंका

गुजरात: 50 लाख के डिजिटल फ्रॉड में कांग्रेस नेता आर्षमान खान गिरफ्तार, इंटरनेशनल गैंग से जुड़े होने का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।