1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव की गाड़ियों का 8 लाख का कटा चालान, सपा अध्यक्ष बोले, चालान करने वाला जरूर BJP का होगा

अखिलेश यादव की गाड़ियों का 8 लाख का कटा चालान, सपा अध्यक्ष बोले, चालान करने वाला जरूर BJP का होगा

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 05, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 04:47 pm IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों का चालान कटा है। ये चालान 8 लाख रुपये का है। अखिलेश यादव को इस चालान की कॉपी मिल गई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव- India TV Hindi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव Image Source : X/YADAVAKHILESH

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  एवं सपा सांसद अखिलेश यादव की गाड़ियों का 8 लाख रुपये का चालान कट गया है। ये गांड़ियां अखिलेश यादव के काफिले में शामिल थीं। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

सरकार ने किया चालान- अखिलेश यादव

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, '8 लाख का चालान हमें मिला है। हमें कल ही अपनी गाड़ी के चालान मिले हैं। मेरे पास कल कागज आए हैं। सरकार ने चालान किया है। कैमरे पर गाड़ी आई होगी। ये इसलिए कि चालान करने वाला जरूर बीजेपी का होगा, हम इसकी जांच करा लेंगे।' पार्टी कार्यालय पहुंचे एक शख्स, जिसने चालान की पीड़ा बताई है। उस पर अखिलेश यादव ने कहा, सीएम के स्वजातीय लोग होंगे जिन्होंने चालान काटा होगा।'

आगरा एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीडिंग

अखिलेश यादव के काफिले में शामिल गाड़ियों का चालान आगरा एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीडिंग को लेकर हुआ है। अखिलेश यादव पूरे काफिले का चालान काट दिया गया है। इसकी चालान कॉपी अब अखिलेश यादव तक भी पहुंच गई है।

बीजेपी का मकसद जनता को परेशान करना- अखिलेश

अखिलेश ने कहा, यह सिर्फ मेरा मामला नहीं है। उत्तर प्रदेश में आम जनता को भी ऐसे ही चालानों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी का मकसद जनता को परेशान करना और उनकी जेब से पैसे निकालना है।' 

पुलिस और परिवहन विभाग का नहीं आया कोई बयान

हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस या परिवहन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अखिलेश के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।