1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता कैश खान पर गाय को कुत्तों से कटवाने का मुकदमा दर्ज, CCTV कैमरे में कैद हुआ अमानवीय कृत्य

सपा नेता कैश खान पर गाय को कुत्तों से कटवाने का मुकदमा दर्ज, CCTV कैमरे में कैद हुआ अमानवीय कृत्य

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 05, 2026 06:57 am IST,  Updated : Aug 05, 2026 07:28 am IST

कन्नौज में बेजुबान जानवरों के प्रति क्रूरता का एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष कैश खान के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कैश खान और गाय को...- India TV Hindi
कैश खान और गाय को कुत्ते से कटवाने की तस्वीर Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा नेता कैश खान पर गाय को कुत्तों से कटवाने का मुकदमा दर्ज  हुआ है। एसपी विनोद कुमार के आदेश पर कैश खान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सपा नेता के पड़ोसी अदील खान की शिकायत का एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया। सपा नेता पर आरोप है कि उसने जानबूझकर एक बेकसूर गाय पर अपने हिंसक कुत्तों से हमला करवाया। सपा नेता कैश खान पर पहले से ही 9 मुकदमें दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, शहर के मोहल्ला बालापीर में बेसहारा गोवंश पर पालतू कुत्ते छोड़कर हमला कराने और उसे बंधक बनाने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष और उनके मजदूर के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुत्ते छोड़कर गाय को कराया लहूलुहान

मोहल्ला बालापीर निवासी शिकायतकर्ता अदील खान पुत्र मो. अशफाक खां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती 23 जून की सुबह करीब 6:35 बजे उनके पड़ोस में रहने वाले सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष कैश खां और उनके मजदूर जमील खान ने सड़क पर घूम रही एक बेसहारा गाय को घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने जानबूझकर अपने तीन खूंखार पालतू कुत्तों को गाय पर छोड़ दिया, जिन्होंने उसे काटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।  

अवैध मैरिज लॉन में गाय को किया बंद

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब गाय घायल होकर पूरी तरह लाचार हो गई, तो आरोपी उसे पुरातत्व विभाग की प्रतिबंधित जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अपने कथित अवैध मैरिज लॉन (गेस्ट हाउस) के अंदर ले गए और वहां बंद कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एसपी के निर्देश पर कोतवाली में एफआईआर

शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में आरोपी कैश खां और मजदूर जमील खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुकदमें की विवेचना उपनिरीक्षक रक्षा सिंह को सौंपी गई है। इससे पहले भी कैश खान पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोप है कि उसने पुरातत्व विभाग की सरकारी ज़मीनों पर भी कब्ज़ा क़र रखा है और  नगर पालिका की एक रोड पर भी कब्ज़ा क़र गेस्ट हाउस बना रखा है।

गाय को कुत्ते से कटवाने का वीडियो यहां देखें

कैश खान पर मुकदमों की लिस्ट

  • मु0अ0सं0 1082/2017 धारा 292/295A IPC थाना को0 कन्नौज
  •  मु0अ0सं0 599/2023 धारा 147/323/325/504/506 IPC थाना को0 कन्नौज
  •  मु0अ0सं0 32/2024 धारा 323/324/325/504/506 IPC थाना को0 कन्नौज
  •  मु0अ0सं0 340/2024 धारा 30A/30B प्राचीन स्मारक पुरातत्व स्थल और अवशेष अधि01958 थाना को0 कन्नौज
  •  मु0अ0सं0 864/2024 धारा 115(2)/131/352/351 (2) बी0एन0एस0 थाना को० कन्नौज
  •  मु0अ0सं0 59/2025 धारा 285 बी0एन0एस0 व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवा0 अधि0 1984 थाना को0 कन्नौज
  •  मु0अ0सं0 310/2025 धारा 115(2)/117(2)/118(1)/352/351(2) बी0एन0एस0 थाना को0 कन्नौज
  •  मु0अ0सं0 684/2025 धारा 3/10 गुण्डा अधि०थाना को० कन्नौज
  •  मु0अ0सं0 951/2009 धारा 147/336/504/506 IPC थाना को0 कन्नौज

कन्नौज के पुलिस अधिकारीयों ने डीएम कन्नौज को कैश खान की हिस्ट्री सीट भेजी है। इसमें यह कहा गया की ऐसी परिस्थिति में शस्त्र धारक कैश खान द्वारा भविष्य मे भी लाइसेंसी शस्त्र से दुरुपयोग करने की प्रबल संभावना है। इसलिए उसका हथियार लाइसेंस को निरस्त किया जाए। 

रिपोर्ट- सुरजीत कुशवाहा 

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में युवक ने युवती पर की थप्पड़ों की बौछार, हाथ में चाकू लिए था, Video हुआ वायरल

"योगी की पुलिस बहुत मारती है साहब, अब अपराध नहीं करेंगे", एनकाउंटर के बाद आरोपियों का आया जवाब; VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।