1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे लोग, तभी रास्ते में ही शव छोड़कर पड़ा भागना, बुलानी पड़ी पुलिस, जानिए वजह- VIDEO

UP: अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे लोग, तभी रास्ते में ही शव छोड़कर पड़ा भागना, बुलानी पड़ी पुलिस, जानिए वजह- VIDEO

 Published : Mar 17, 2025 10:32 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 10:41 pm IST

बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए लोग जा रहे थे। तभी रास्ते में ऐसा कुछ हुआ कि लोग शव छोड़कर भाग खड़े हुए। तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पुलिस को भी बुलाना पड़ा।

शव छोड़कर भागे लोग- India TV Hindi
शव छोड़कर भागे लोग Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला। फिरोजाबाद में वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमला के बाद जान बचाने के लिए लोग शव छोड़कर भी भाग खड़े हुए।  

तीन दर्जन से अधिक लोग घायल

मधुमक्खियों के हमले के कारण तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का अंतिम संस्कार भी काफी समय बाद हो सका।

मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला

ये पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना टूंडला के नगला हरिश्चंद्र का है। जहां रविवार सुबह करीब 9 बजे एक 75 बर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौके पर आए परिजन शव को पास के ही खेत में अंतिम संस्कार करने लेकर जाने लगे, तभी इस दौरान मधुमखियों के झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया।

शव छोड़कर इधर-उधर भागे

मधुमक्खियों का हमला होता देख लोग शव छोड़ इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने पुलिस को भी इस मामले में सूचित किया। पुलिस के आने के बाद भी लोगों के बचाव मे कुछ नहीं हो सका। मधुमक्खियों के हमले के कारण लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों का इलाज अब अस्पताल में किया जा रहा है।

रिपोर्ट- लवकुश शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।