1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेल में नहाने के दौरान भिड़े दो कैदी, गैंगस्टर का चबा डाला गाल, मांस लटकने से लगाने पड़े कई टांके

जेल में नहाने के दौरान भिड़े दो कैदी, गैंगस्टर का चबा डाला गाल, मांस लटकने से लगाने पड़े कई टांके

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 03, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 06:43 pm IST

यूपी के महोबा जिले में बाथरूम में नहाने के दौरान पानी पड़ को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद जिला उपकारागार में बंद दो कैदियों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक कैदी ने दांतों से दूसरे कैदी का जबड़ा काट लिया।

कैदी का इलाज कराकर जेल ले जाती पुलिस- India TV Hindi
कैदी का इलाज कराकर जेल ले जाती पुलिस Image Source : REPORTER

महोबाः महोबा ज़िला जेल में नहाने को लेकर दो कैदियों के बीच ज़बरदस्त झगड़ा हो गया। एक कैदी ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर पानी डाल दिया। इससे वह गुस्सा हो गया और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर कैदी ने गैंगस्टर के गाल को काट लिया और चबा लिया। इससे उसके गाल का मांस कट गया और लटक रहा था। गैंगस्टर ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगा। घटना के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई। घायल कैदी को तुरंत ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गैंगस्टर के गाल पर 4 टांके लगाए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है।

हमले में कैदी लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में घायल कैदी को जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। जेल परिसर के अन्दर हुई मारपीट की इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मारपीट का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन फिलहाल कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है और कैदियों के बीच हुई मारपीट की इस घटना को सामान्य घटना बता मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में जुट गया है। 

कैदी गंभीर रुप से घायल

मामला शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के जिला उपकारागार का है। जहां बाथरूम में नहाने के दौरान पानी पड़ जाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दो कैदियों में जमकर मारपीट हो गई। परिसर के अन्दर हुई मारपीट से जेल में हड़कंप मच गया। मारपीट में 27 वर्षीय कैदी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा घायल कैदी कमलेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां तैनात डॉक्टर की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। 

दोनों कैदियों पर हैं गंभीर आरोप

बताया जाता है कि घायल कैदी कमलेश गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है जो जून 2021 से जेल में निरुद्ध चल रहा है जबकि आरोपी हरिओम तिवारी फरवरी 2023 से जेल में निरुद्ध है जो जानलेवा हमले का आरोपी बताया जा रहा है।  बताया जाता है कि जेल में निरुद्ध जानलेवा हमले का आरोपी कैदी हरिओम बाथरूम में नहा रहा था तभी पास में नहा रहे गेंगस्टर एक्ट के आरोपी कमलेश का पानी हरिओम के ऊपर चला गया जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हरिओम ने कमलेश पर हमला कर उसके जबडे को दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट का मामला सामने आने के बाद भी जेल प्रशासन फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है और कैदियों के बीच हुई मारपीट की इस घटना को सामान्य घटना बता मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में जुट गया है। 

जेलर पीके मिश्र ने बताया, 'पानी के छींटे पड़ने पर दोनों कैदियों में विवाद हो गया। जेल में एक ही बाथरूम होने की वजह से अक्सर छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। दोनों बैरक नंबर-6 में रहते हैं। घटना की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- शांतनु सोनी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।