1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: इंदिरापुरम के गौड़ ग्रीन एवेन्यू में लगी भयावह आग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिख रहा धुएं का गुबार

गाजियाबाद: इंदिरापुरम के गौड़ ग्रीन एवेन्यू में लगी भयावह आग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिख रहा धुएं का गुबार

 Published : Apr 29, 2026 09:15 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 10:56 am IST

इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है। आग से उठता घना धुआं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखाई दिया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।

गाजियाबाद के...- India TV Hindi
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की सोसाइटी में भीषण आग। Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी इस आग का धुआं देखा जा सकता है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अभी तक 6 फ्लैट आग की चपेट में आ चुके हैं। आग लगे हुए ढाई घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक इस पर काबू नहीं पाया गया है। यूपी फायर सर्विस की हाइड्रोलिक मशीन ऊपर के फ्लोर तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो पा रही है जिस वजह से आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया। D टावर के ठीक सामने समिति का पार्क बना हुआ है। केवल समिति के सामने एक कार निकलने की जगह है इसलिए बड़ी-बड़ी मशीनें वहां तक पहुंच नहीं पा रही है।

सोसायटी में मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है। आग लगने से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आग से उठता घना धुआं इतना ऊंचा था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था, जहां से लोगों ने इस भयावह घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

फ्लैट से निकल रहा धुएं का गुबार

आग लगते ही तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है। आग लगने के दौरान उस फ्लैट में कोई था या नहीं ये भी अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

यह भी पढ़ें-

भिवानी में प्राइवेट बस में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत; 7 घायल

बस और ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।