1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर लगी आग, धू-धूकर जला इलेक्ट्रिक पैनल रूम

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर लगी आग, धू-धूकर जला इलेक्ट्रिक पैनल रूम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 07, 2026 10:48 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 11:52 pm IST

Ghaziabad Railway Station News: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अग्निकांड हो गया है। यहां स्टेयर्स के नीचे स्थित इलेक्ट्रिक पैनल रूम में आग लग गई। वीडियो में रूम के अंदर आग की तेज लपटें दिखाई दीं।

गाजियाबाद के रेलवे...- India TV Hindi
गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। Image Source : REPORTERS INPUT

Ghaziabad Railway Station Fire: दिल्ली से सटे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आग लग गई है। यह अग्निकांड प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ है। Ghaziabad Railway Station के प्लेटफॉर्म 1 के स्टेयर्स के नीचे बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में आग लगी है। हालांकि, फायर टेंडर के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अफरातफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि आग इलेक्ट्रिक पैनल रूम तक ही फैली और उसे तुरंत बुझा दिया गया।

पैनल रूम में दिखी आग की लपटें

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी आग में दिख रहा है कि आग पूरे इलेक्ट्रिक पैनल रूम में फैल गई। आग ने खिड़की और दरवाजों को जला दिया। आग की लपटें उससे बाहर आने लगी। हालांकि, आग को देख रेलवे कर्मचारी अलर्ट हो गए। सावधानी दिखाते हुए आग को बुझा दिया गया। दिलचस्प रहा कि फायर ब्रिगेड की टीम आने से पहले आग बुझ गई।

रेलवे स्टेशन पर सामान्य है आवागमन

फिलहाल, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों का आवागमन सामान्य है। वहां से ट्रेनें आ रही हैं और लोग उसमें बैठकर जा रहे हैं। आग लगने की घटना से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इसकी चपेट में कोई भी शख्स नहीं आया है। आग लगते ही उसे बुझा लिया गया और अधिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने की वजह से स्टेयर्स और उसके आसपास काफी धुआं फैल गया था।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग का कारण

अभी इस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अग्निकांड की जांच के बाद ही आग की असली वजह पता लग पाएगी। यात्रियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात की गई है। फिलहाल, रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य है।

पश्चिमी यूपी से दिल्ली को जोड़ने का मुख्य जरिया

जान लें कि गाजियाबाद यूपी की पश्चिमी सीमा पर स्थित जिला है। यह दिल्ली से लगा हुआ है और एनसीआर के क्षेत्र में पड़ता है। गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन, जंक्शन है। दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन होने के कारण यह पश्चिमी यूपी को दिल्ली से जोड़ने का मुख्य जरिया है। यहां से हर दिन करीब 300-400 ट्रेनें गुजरती हैं, जिसमें से ज्यादातर यहां रुकती भी हैं।

ये भी पढ़ें- भाभी ने वायरल की GF की फोटो तो उसकी मां ने कर ली खुदकुशी, फिर देवर ने जो बदला लिया वो जानकर रूह कांप जाएगी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।