1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा में ट्रेन हादसा, ट्रैक पर बिखर गईं डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की बोगियां; सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

गोंडा में ट्रेन हादसा, ट्रैक पर बिखर गईं डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की बोगियां; सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 18, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 04:47 pm IST

यूपी के गोंडा में गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 5 से 6 बोग‍ियां पलट गईं। हादसे में अभी तक 4 लोगों के मौत की सूचना है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

गोंडा ट्रेन हादसा- India TV Hindi
गोंडा ट्रेन हादसा Image Source : INDIA TV

यूपी के गोंडा में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 5 से 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच का बुरा हाल हो गया है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

अधिकारियों का तत्काल रेस्क्यू तेज

हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि ट्रेन के डिब्बे क्षतिग्रस्त होकर ट्रैक पर बुरी तरह से बिखर गए हैं। ट्रेन के बेपटरी होते ही यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। ट्रेन के अंदर अभी भी कई यात्री फंसे हैं। अभी तक इस दुर्घटना में चार लोगों के मौत की खबर है। रेलवे विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

सामने आया वीडियो-

CM योगी ने ली हादसे की जानकारी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है। अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए हैं। गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है। कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं आई है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना किया है। एसी के चार कोच हादसे का शिकार बताये जा रहे हैं। झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर ये हादसा हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।