1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोनी में चल रहा था सेहत से खिलवाड़, नकली काली मिर्च बनाने का कारखाने से लाखों का माल जब्त

लोनी में चल रहा था सेहत से खिलवाड़, नकली काली मिर्च बनाने का कारखाने से लाखों का माल जब्त

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 18, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 02:55 pm IST

यूपी के गाजियाबाद में काले कारोबार का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की और भंडाफोड़ किया है।

joint team of the Food Safety Department and the police conducted a raid in Ghaziabad.- India TV Hindi
गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद में सेहत से खिलाड़ी का काला कारोबार किया जा रहा था। ना जाने कब से कम चल रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं हुई। अब जाकर इसका पता चला तो खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा कार्रवाई की। टीम को भारी मात्रा में गड़बड़ सामान मिला है। पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है और जो माल बना हुआ था, उसे बाजार में जाने से रोक दिया गया है। 

मैदा, गोंद और रिफाइंड सोयाबीन तेल बरामद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने काली मिर्च में मिलावट कर उसे आकर्षक और बेहतर गुणवत्ता का दिखाने वाले ठिकाने का खुलासा किया है। टीम ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में काली मिर्च के साथ मैदा, गोंद और रिफाइंड सोयाबीन तेल बरामद किया है। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 34 हजार रुपये बताई जा रही है।

बेहटा हाजीपुर में हुई कार्रवाई

मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर स्थित सेवाधाम के केहर फार्म हाउस का है। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां बुद्ध विहार, दिल्ली निवासी कारोबारी लोकेश गुप्ता के ठिकाने पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान टीम को 1200 किलो छोटे दाने वाली काली मिर्च मिली। इसके अलावा 975 किलो बड़े और चमकदार दानों वाली काली मिर्च भी बरामद की गई।

मैदा और गोंद से तैयार किए जा रहे थे बड़े दाने

जांच में सामने आया कि कम गुणवत्ता वाली काली मिर्च को मैदा और गोंद की मदद से तैयार कर उसका आकार बढ़ाया जाता था। इसके बाद दानों पर रिफाइंड सोयाबीन तेल लगाया जाता था, जिससे वे चमकदार दिखाई दें और देखने में बेहतर गुणवत्ता की लगे।

3000 किलो मैदा और 900 किलो गोंद बरामद

कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 3000 किलो मैदा और 900 किलो गोंद भी बरामद हुआ। इसके अलावा सोयाबीन रिफाइंड तेल से भरे 37 कंटेनर मिले। प्रत्येक कंटेनर में करीब 15 किलो तेल था।

13.34 लाख रुपये का सामान जब्त

टीम ने मौके से बरामद काली मिर्च और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली पूरी सामग्री को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 13.34 लाख रुपये है।

काली मिर्च को बाजार तक पहुंचने से रोका गया

फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग बरामद सामग्री की गुणवत्ता और काली मिर्च को तैयार करने के तरीके की जांच कर रहा है। कार्रवाई के बाद इस तरह तैयार की जा रही काली मिर्च को बाजार में पहुंचने से रोक दिया गया है।

गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

यूपी में कल से शुरू होगा नौकरी देने का महाअभियान, CM योगी बांटेंगे नियुक्ति पत्र; 1 लाख जॉब्स देने की प्रक्रिया भी होगी प्रारंभ

घर में फंदे से लटका मिला 25 साल के युवक का शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।