1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में कल से शुरू होगा नौकरी देने का महाअभियान, CM योगी बांटेंगे नियुक्ति पत्र; 1 लाख जॉब्स देने की प्रक्रिया भी होगी प्रारंभ

यूपी में कल से शुरू होगा नौकरी देने का महाअभियान, CM योगी बांटेंगे नियुक्ति पत्र; 1 लाख जॉब्स देने की प्रक्रिया भी होगी प्रारंभ

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 18, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 12:08 pm IST

यूपी में युवाओं को 1 लाख नौकरी देने की प्रक्रिया कल यानी शनिवार से प्रारंभ हो जाएगी। साथ ही, 19 सितंबर को सीएम योगी लखनऊ में चार विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

yogi adityanath jobs- India TV Hindi
CM योगी का अगले 6 महीने में 1 लाख नौकरी देने का वादा। Image Source : REPORTERS INPUT

यूपी में कल यानी 19 सितंबर से नौकरी देने का महाअभियान शुरू होगा। CM योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इसके अलावा, 19 सितंबर से 1 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी,  जिसकी घोषणा खुद सीएम योगी ने 16 सितंबर को गोरखपुर से की थी।

4 विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र

बता दें कि 19 सितंबर को 4 विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही, अगले 6 महीने में 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है। इससे पहले, गोरखपुर में 16 सितंबर को सीएम योगी ने ऐलान किया था कि 19 सितंबर से 1 लाख नौकरियों की प्रक्रिया शुरू होगी।

9 साल में साढ़े 9 लाख लोगों को दी नौकरी- CM योगी

जान लें कि यूपी में 9 साल में साढ़े 9 लाख सरकारी नौकरियां देने का सरकार का आंकड़ा है। युवाओं को रोजगार देने की दिशा में यूपी सरकार बड़ा अभियान चलाने जा रही है। साथ ही, 16 सितंबर को 15 हजार 12 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा, पुलिस व राजस्व विभाग में भी जल्द भर्तियां शुरू होंगी।

नौजवानों को बिना भेदभाव के मिले नौकरी

गोरखपुर के एक कार्यक्रम में 16 सितंबर को बोलते हुए सीएम योगी ने कहा था, 'नौजवानों को बिना भेदभाव के नौकरी मिले। आज ही आपने देखा होगा, बेसिक, माध्यमिक और अन्य विद्यालयों में टीजीटी के, पीजीटी के, बेसिक शिक्षा परिषद के शहरी क्षेत्रों में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति के विज्ञापन जारी हो गए हैं और आज से एप्लीकेशन मांगनी प्रारंभ हो गई हैं।'

अगले 6 महीने में 1 लाख नौजवानों को देंगे नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा था कि हम इस वर्ष के अंदर, यानी अगले 6 महीने में विधानसभा के चुनाव घोषणा होने के पहले हमने कह रखा है कि 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी यूपी के अंदर उपलब्ध करवाएंगे। और यह कार्य 19 सितंबर से हम करने जा रहे हैं। आप सोचिए, इसमें से 77 हजार तो केवल यूपी पुलिस और होमगार्ड की भर्तियां हो रही हैं। और हम इस कार्यक्रम की शुरुआत 19 सितंबर से करने जा रहे हैं। इससे पहले हमने 9.5 लाख नौजवानों को नौकरी दी है।

ये भी पढ़ें- UP में Special TET का विज्ञापन जारी, कब होगी परीक्षा और कब से शुरू होगा आवेदन, जानें डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।