1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी, बिहार से आया फोन, भगवान राम पर भी अभद्र टिप्पणी की

सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी, बिहार से आया फोन, भगवान राम पर भी अभद्र टिप्पणी की

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 31, 2025 08:53 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 11:41 pm IST

गोरखपुर सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने भगवान राम को लेकर भी अभद्र बातें कही हैं। आरोपी ने खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी।

Ravi kishan- India TV Hindi
रवि किशन Image Source : REPORTER INPUT

गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान अजय कुमार यादव बताई है, जो बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक अजय कुमार यादव ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि जान से मारने की खुली धमकी भी दी। धमकी देने वाले ने कहा, “रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा।” पुलिस ने निजी सचिव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जब निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने साफ कहा कि सांसद ने कभी भी किसी समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है, तो आरोपी अजय यादव भड़क उठा और सांसद व उनके सचिव को गालियां देने लगा। उसने यहां तक कहा, “मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूंगा।”

भगवान राम पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की

बताया जा रहा है कि अजय यादव ने बातचीत के दौरान भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने इस दौरान भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक शब्द कहे।

बढ़ाई जा सकती है रवि किशन की सुरक्षा

धमकी मिलने के बाद सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और धमकी देने वाले युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

रवि किशन ने क्या कहा था?

बिना नाम लिए तंज कसते हुए रवि किशन ने खेसारी लाल पर भोजपुरी इंडस्ट्री बेचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, "सनातन का नाम लेकर भोजपुरी सिनेमा में सबकुछ किया। आज भोजपुरी इंडस्ट्री बंद हो गई। इन लोगों ने भोजपुरी को बेच दिया। उनसे पूछना चाहिए कि भोजपुरी सिनेमा का ये हाल किसने किया?"

 

(गोरखपुर से राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

वैष्णो देवी के दर्शन की चाह में स्कूल से भागीं 7वीं की तीन छात्राएं, कानपुर से लखनऊ पहुंचते ही छूटी जम्मू की ट्रेन, फिर जो हुआ...

लव स्टोरी का खौफनाक अंत: प्रेमिका की शादी रोकने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, लड़की ने गले और हाथ की नस काटी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।