1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी के B.Tech स्टूडेंट ने की सुसाइड, नोट में लिखा- "ये दुनिया मेरे लिए नहीं है, मेरे ऑर्गन डोनेट कर देना"

ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी के B.Tech स्टूडेंट ने की सुसाइड, नोट में लिखा- "ये दुनिया मेरे लिए नहीं है, मेरे ऑर्गन डोनेट कर देना"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 16, 2025 07:52 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 07:58 pm IST

शारदा यूनिवर्सिटी के B.Tech स्टूडेंट शिवम डे ने सुसाइड कर ली है। शिवम डे ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। शिवम के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sharda University- India TV Hindi
मृतक छात्र शिवम डे Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शारदा यूनिवर्सिटी के एक B.Tech स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला है। छात्र की पहचान शिवम डे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला था।

क्या है पूरा मामला?

बीटेक के छात्र शिवम डे ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। शिवम ने बेडशीट के जरिए फांसी का फंदा बनाया था और फिर पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शिवम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मृतक छात्र ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?

शिवम डे ने सुसाइड नोट में लिखा, "जब आप ये नोट पढ़ रहे होंगे, मैं मर चुका होऊंगा। सुसाइड का निर्णय मेरा खुद का है। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। ये दुनिया मेरे लिए नहीं है। मै सिर्फ एक यूजलेस हूं।"

शिवम डे ने सुसाइड नोट में लिखा, "पुलिस से प्रार्थना है कि किसी को भी मेरी मौत के लिए ब्लेम ना करे। कॉलेज प्रबंधन से स्पेशल रिक्वेस्ट है कि मेरी जितनी भी फीस लगी है, उसे मेरे पिताजी को वापस कर दो। मैं एक अच्छा स्टूडेंट नहीं हूं। मैं शायद इस एजुकेशन सिस्टम के लिए नहीं था। मैं अपने आर्गन को डोनेट करना चाहता हूं।"

शिवम डे ने सुसाइड नोट में लिखा, "मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिनको मेरी वजह से कोई दुख पहुंचा है। सॉरी बाबा, मैं बुढ़ापे में आपका कोई सपोर्ट नहीं कर सका। मैं किसी प्रकार का स्ट्रैस और प्रेशर नहीं झेल पा रहा हूं। सॉरी"

शिवम के पिता ने बताया- 2 महीने घर रहकर गया था

मृतक शिवम के पिता कार्तिक ने बताया, "2 महीने तक बेटा घर रहा था। उसने ऐसा कुछ नहीं बताया कि उसके साथ कुछ हो रहा है। वो आराम से बातचीत करता रहा। कोई दिक्कत नहीं थी। अभी दो अगस्त को घर से लौटा। इससे पहले हम वैष्णो देवी गए थे। वहां भी कुछ ऐसा नहीं था। सब ठीक था। मेरे परिवार का इकलौता बेटा था। अगर नहीं पढ़ना था तो मना कर देता।" 

पहले भी सामने आ चुका है सुसाइड का मामला

इससे पहले भी शारदा यूनिवर्सिटी में एक बीडीएस की छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। उसने 2 शिक्षकों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। उस मामले की जांच अब भी जारी है। समिति की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। (इनपुट: राहुल ठाकुर)

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार का सामने आया बयान-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।