1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IIMT कॉलेज में गुंडागर्दी, 'तू घूरता है' का आरोप लगाकर छात्र को पीटा, चार निलंबित

IIMT कॉलेज में गुंडागर्दी, 'तू घूरता है' का आरोप लगाकर छात्र को पीटा, चार निलंबित

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 19, 2023 02:29 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 02:34 pm IST

ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में क्लास के छात्रों ने एक छात्र की पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि छात्र उन्हें घूरता है। बताया जा रहा है कि छात्र को पिटने में बाहर के लड़कों का भी हाथ है। मामला आईआईएमटी कॉलेज का है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र की पिटाई क्लास के छात्रों और बाहर के लड़कों ने मिलकर की है। मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना इलाके में बने आईआईएमटी कॉलेज का है। पीड़ित बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। छात्र की पिटाई करने के बाद उसे घायल अवस्था में ही छोड़कर आरोपी भाग निकले। 

क्लास और बाहर के लड़कों ने पीटा

बताया जा रहा है कि के छात्र को क्लास के लड़के और बाहर के लड़कों ने घूरने के शक में बुरी तरह से पीटा है। छात्र ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को दी। कॉलेज प्रबंधन की कमेटी ने जांच की। इसके बाद चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

बीटेक सेकेंड ईयर में पढ़ता है छात्र

मामला 13 सितंबर की शाम का बताया जा रहा है। छात्र शिवम बुलंदशहर का रहने वाला है। छात्र आईआईएमटी कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर में पढ़ता है। जानकारी के मुताबिक, छात्र हॉस्टल से खाना खाकर अपने कमरे की तरफ जा रहा था। कॉलेज कैंपस में उसे छात्र दीपक, तुषार शर्मा, सौरव कपासिया और प्रियांशु ने घेर लिया। इनमें से कुछ शिवम की क्लास में ही पढ़ते हैं, जबकि कुछ बाहरी छात्र थे। आरोपियों ने शिवम पर दो दिन पहले घूरने का आरोप लगाया और इसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसमें शिवम को काफी चोटें आई थीं, तब मौके पर मौजूद अन्य छात्र और कर्मचारियों ने उसे बचा लिया।

पहले भी धमकाते रहे हैं आरोपी छात्र

शिवम के मुताबिक, आरोपी छात्र कॉलेज में पहले से उसे धमकाते आ रहे हैं। धमकी देने वाला छात्र पहले ही कॉलेज से निलंबित हो चुका है। उस पर पहले कई मामले दर्ज हैं, फिर भी वो चोरी छिपे कॉलेज में घुस आता है। इस मामले में एसीपी अरविंद कुमार ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी छात्रों के खिलाफ जांच की जा रही है।

(इनपुट- IANS)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।