1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 12 लोग बीमार, एक ही दुकान से खरीदा; फूड प्वाइजनिंग या कुछ और?

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 12 लोग बीमार, एक ही दुकान से खरीदा; फूड प्वाइजनिंग या कुछ और?

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 26, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 11:44 pm IST

ग्रेटर नोएडा में दो अलग-अलग परिवार के लोगों ने मोमोज खाने के कुछ ही देर बाद उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द और बुखार जैसे गंभीर लक्षणों की शिकायत की। अचानक कई लोगों के एक साथ बीमार पड़ने से दोनों परिवारों में डर का माहौल बन गया।

momos- India TV Hindi
मोमोज खाने के बाद लगभग एक दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में तीन परिवार के दर्जन भर लोग मोमोज खाने से बीमार हो गए और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अलग-अलग परिवार के लोगों ने एक ही दुकान से खरीदकर मोमोज खाए थे। मोमोज खाते ही सभी की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, पेट में दर्द, सिर दर्द और बुखार की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

डॉक्टर ने क्या बताया?

अचानक कई लोगों के एक साथ बीमार पड़ने से दोनों परिवारों में डर का माहौल बन गया। डॉक्टर का कहना है कि शुरुआती लक्षण फूड पॉइजनिंग के लग रहे हैं। हालांकि मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टी होगी।

दादरी के प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र के डॉक्टर काशिफ नदीम आलम ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे से शाम तक दर्जन भर मरीज आए, जिन्हें पेट दर्द, दस्त, सिर दर्द और बुखार है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने एक दुकान से मोमोज खरीद कर खाया था। मरीजों को उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यह मामला खाद्या विषाक्ततता को हो सकता है।

मोमोज बेचने वाला दुकानदार फरार

दादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है उन्होंने बताया कि मोमोज बेचने वाला दुकानदार फरार है।

इस मामले में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पास एक फॉर्मल शिकायत भी दर्ज कराई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस घटना का संज्ञान लिया है। सैंपल को इकट्ठा करने और स्वच्छता ऑडिट करने के लिए एक जांच दल तहसील कार्यालय के पास स्थित मोमो स्टॉल का दौरा करेगा।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।