1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्लेन की रफ्तार में थी सुपर बाइक, बैरिकेड़िंग तोड़ अंडरपास में गिरी, युवक-युवती की मौत; एक्सीडेंट का CCTV फुटेज आया सामने

प्लेन की रफ्तार में थी सुपर बाइक, बैरिकेड़िंग तोड़ अंडरपास में गिरी, युवक-युवती की मौत; एक्सीडेंट का CCTV फुटेज आया सामने

 Published : Jun 20, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 01:56 pm IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने से बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

greater noida accident- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा में हुए सुपर बाइक हादसे में प्रयागराज की युवती की मौत। Image Source : INDIA TV

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शहर के चार मूर्ति गोलचक्कर पर तेज रफ्तार सुपर बाइक ने 2 लोगों की जान ले ली। हाई स्पीड सुपर बाइक अनियंत्रित होकर अंडर कंस्ट्रक्शन अंडर पास में जा गिरी जिसकी वजह से बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रयागराज के मेजा रोड सोनाई की 25 वर्षीय कशिश और झुंसी क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय अंकुर सिंह के रूप में हुई।

हादसे का डरावना CCTV फुटेज आया सामने

घटना सोमवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जो ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की है। दिल दहला देने वाली इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बाइक की अंडरपास में गिरने से पहले बैरिकेड से टक्कर होती है। बाइक निर्माणधीन अंडरपास पर लगी लोहे की सेफ्टी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरती है।

जल्द घर आने का किया था वादा

कशिश पिछले डेढ़ साल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 14 जी एवेन्यू में रह रही थी। वह एक कंपनी में नौकरी करती थी। दुर्घटना से कुछ घंटे पहले ही उसने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। उसने घर जल्द आने का वादा किया था। कशिश के पिता हरिशंकर गौतम मेजा रोड पर बीज की दुकान चलाते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। उनके एकमात्र बेटे की 2010 में मौत हो गई थी। पिता कशिश को ग्रेटर नोएडा जाने से मना कर रहे थे। लेकिन कशिश ने करियर बनाने की बात कही, तो उन्होंने उसे जाने की परमिशन दे दी।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: बीते 5 महीनों में रोड एक्सीडेंट में 577 लोगों की मौत, साल 2025 का ये आंकड़ा चौंकाएगा

सुबह-सुबह ऑफिस जा रहे थे लोग, बस ड्राइवर ने खो दिया कंट्रोल, फिर जो हुआ वो चौंका देगा; भयानक एक्सीडेंट CCTV में कैद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।