1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने घसीटा, बचाने दौड़े दादा भी हुए घायल, CCTV कैमर में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा: घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने घसीटा, बचाने दौड़े दादा भी हुए घायल, CCTV कैमर में कैद हुई वारदात

 Written By: Shashi Rai
 Published : Mar 24, 2023 07:10 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 07:16 pm IST

ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को कुत्ते ने घसीट लिया।

घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने घसीटा- India TV Hindi
घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने घसीटा Image Source : INDIA TV

ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को कुत्ते ने घसीट लिया। गनीमत ये रही कि वक्त रहते बच्ची के दादा ने देख लिया और जान पर खेल कर उसकी जान बचाई। इस दौरा बुजुर्ग दादा भी सड़क पर गिर गए जिससे उनको काफी चोटें आई। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

कुछ महीने पहले भी हुई ऐसी घटना

कुछ महीने पहले नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में भी एक कुत्ते ने सात महीने के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। बच्चे के माता-पिता श्रमिक थे । दोनों सोसाइटी के अंदर निर्माण कार्य कर रहे थे और बच्चा उनके पास ही लेटा था, लेकिन एक आवारा कुत्ता सोसाइटी में घुस गया। कुत्ते ने बच्चे को काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बुजुर्ग को 20 टांके लगे

इससे पहले नोएडा में सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था। बुजुर्ग को 20 टांके लगे। नोएडा के गांव सर्फाबाद के रहने वाले इस्लाम सुबह टहलने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। जहां उन्हने एक  लावारिस कुत्ते ने काट लिया। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।