1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Greater Noida: वोट डालने जा रही महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत

Greater Noida: वोट डालने जा रही महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत

 Published : May 11, 2023 11:33 am IST,  Updated : May 11, 2023 11:33 am IST

सुबह घर से निकलकर वोट डालने जा रही एक महिला को मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने रोडवेज की बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। महिला को टक्कर लगने के बाद आसपास काफी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

वोट डालने जा रही महिला...- India TV Hindi
वोट डालने जा रही महिला को बस ने मारी टक्कर Image Source : IANS

ग्रेटर नोएडा: नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को नोएडा के दादरी तहसील में वोट डाले जा रहे हैं। वोट डालने जा रही है एक महिला को एक रोडवेज के बस में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यह हादसा दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने हुआ।

महिला को टक्कर लगने के बाद लोगों का हंगामा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर से निकलकर वोट डालने जा रही एक महिला को मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने रोडवेज की बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। महिला को टक्कर लगने के बाद आसपास काफी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हंगामे को शांत कराया और आसपास के राहगीरों ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन महिला की मौत अस्पताल में हो गई।

पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
Image Source : IANSपुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

बस ड्राइवर हिरासत में
पुलिस ने बस को मौके पर ही कब्जे मे लेकर बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। वहीं सड़क रोक कर जाम लगाने की कोशिश कर रहे लोगों को सड़क से हटाकर रास्ता खुलवा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।