1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: होली पर ससुराल पहुंचे युवक को ससुरालियों ने कूटा, माता-पिता को भी नहीं छोड़ा

VIDEO: होली पर ससुराल पहुंचे युवक को ससुरालियों ने कूटा, माता-पिता को भी नहीं छोड़ा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 07, 2026 11:58 am IST,  Updated : Mar 07, 2026 12:14 pm IST

हरदोई में एक युवक की पिटाई तब कर दी गई जब वह अपने परिजनों के साथ होली मिलने गया था। वीडियो में दिख रहा है कि करीब दर्जन भर लोग आपस में गुत्थम-गुत्था कर रहे हैं।

hardoi fight- India TV Hindi
हरदोई में ससुराल पहुंचे युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट। Image Source : REPORTERS INPUT

Hardoi News: यूपी में हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव में होली मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का 41 सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

ससुराल में होली मिलने पहुंचा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुशवाहा 5 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अपने भाई और माता-पिता के साथ होली मिलने अपनी ससुराल बहरैया गांव पहुंचे थे। पीड़ित अतुल के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद उनकी रिश्तेदार मायावती ने उन्हें घर में बैठा लिया और अन्य परिजनों को बुलाने की बात कही।

पत्नी की विदाई को लेकर हुआ था विवाद

कुछ समय बाद उनके पिता, माता, भाई, भतीजे भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोपहर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और पत्नी की विदाई को लेकर विवाद शुरू हो गया। ये विवाद इतना बढ़ा कि बाद में मारपीट हो गई।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी पत्नी की विदाई की बात कही, जिस पर ससुराल पक्ष नाराज हो गया। फिर सभी ने मिलकर उनके और उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। फिलहाल मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत मिल गई है। हम केस की जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- राम श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- कुत्ते के पेशाब करने पर हुई मारपीट, व्यायाम कर रहे वरिष्ठ नागरिकों ने शख्स को पीटा; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।