1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खेत के ट्यूबवेल पर बुजुर्ग की मिली लाश, हत्या की आशंका; जमीन विवाद में गई जान?

खेत के ट्यूबवेल पर बुजुर्ग की मिली लाश, हत्या की आशंका; जमीन विवाद में गई जान?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 29, 2025 01:05 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 01:05 pm IST

हाथरस में एक बुजुर्ग का शव उसके खेत पर बने ट्यूबवेल पर मिला। पुलिस को बुजुर्ग की हत्या किए जाने का अंदेशा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के हसायन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव उसके खेत पर बने ट्यूबवेल पर बरामद हुआ है। पुलिस को बुजुर्ग की हत्या किए जाने का अंदेशा है।

घर वापस नहीं लौटे, तो...

पुलिस के अनुसार, गांव नगला पटरी के निवासी प्रेमपाल (64) रविवार सुबह रोज की तरह अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर गए थे। जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें देखने पहुंचे। वहां प्रेमपाल चारपाई पर मृत पड़े थे और उनके गले पर किसी रस्सी या तार के निशान मिले।

परिवार ने दी पुलिस को सूचना

परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) जे. एन. अस्थाना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुजुर्ग प्रेमपाल अपने ट्यूबवेल के पास मृत अवस्था में मिले। सीओ ने कहा, "अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन, हत्या की आशंका है, क्योंकि उनके गले पर निशान दिख रहे हैं।"

जमीन विवाद का अंदेशा

सीओ जे. एन. अस्थाना ने यह भी बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेमपाल का उनके भाइयों के बीच जमीन को लेकर कुछ विवाद भी था। पुलिस का कहना है कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

JMM विधायक पर बड़े भाई की पहचान चुराने का आरोप, CEO ने दिया जांच का आदेश

VIDEO: स्विफ्ट और हैरियर कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, अंतिम संस्कार में जा रहे 5 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।