1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

 Published : Jul 04, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 04:38 pm IST

यूपी पुलिस ने बताया कि भगदड़ में एक 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं हैं। इस मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार- India TV Hindi
हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार Image Source : PTI

हाथरसः हाथरस भगदड़ के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि भगदड़ में एक 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं हैं। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके पोस्टमार्टम भी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है। आईजी ने कहा कि इस मामले में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और 'सेवादार' के रूप में काम करते हैं। ये सभी  लोग घटनास्थल से भाग गए थे।

मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

आईजी शलथ माथुर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा। हम इसकी भी जांच करेंगे कि क्या यह घटना किसी साजिश के तहत हुई है। उन्होंने बताया कि सेवादारों की भूमिका की जांच की जा रही है।

‘भोले बाबा’ की क्रिमिनल हिस्ट्री निकाल रही है पुलिस

हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा कि प्रवचनकर्ता बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के आपराधिक इतिहास के बारे में हम जानकारी ले रहे हैं। उनके नाम पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी। 

FIR में अभी तक बाबा का नाम नहीं

आईजी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो नारायण साकार उर्फ भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी। FIR के अंदर उनका (नारायण साकार उर्फ भोले बाबा) नाम नहीं है। ज़िम्मेदारी आयोजक की होती है। आयोजक का नाम FIR में है। आयोजक पर 1 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया है। उनके साथ जो सेवादार थे, जिन्होंने भीड़ को रोकने की कोशिश की। जो वहां से भाग गए। जिन्होंने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।