1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस भगदड़ः एक-एक कर खुल रहा 'भोले बाबा' का काला चिट्ठा, दस्तावेज खंगालने पर सामने आई ये असलियत

हाथरस भगदड़ः एक-एक कर खुल रहा 'भोले बाबा' का काला चिट्ठा, दस्तावेज खंगालने पर सामने आई ये असलियत

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 03, 2024 04:16 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 04:34 pm IST

नारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा के लग्जरी आश्रम की तस्वीरें सामने आई हैं। मैनपुरी का आश्रम बहुत ही शानदार बना हुआ है। यह कई सारी सुविधाओं से लैस है।

नारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा और उसका मैनपुरी का आश्रम- India TV Hindi
नारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा और उसका मैनपुरी का आश्रम Image Source : INDIA TV

हाथरसः हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ से 121 लोगों की मौत के बाद सुर्खियों में आए नारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा का काला चिट्ठा एक-एक करके खुल रहा है।  नारायण हरि बाबा का असली नाम सूरज पाल सिंह है। राज्य में राजस्व विभाग की टीम इसके तमाम आश्रम और जमीनों की पड़ताल शुरू कर दी है। मैनपुरी समेत अलग-अलग जिलो में राजस्व टीम की तरफ से दस्तावेज खंगालने पर बाबा की असलियत सामने आ रही है। भोले बाबा पर जमीन कब्जाने के भी कई आरोप हैं।

अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के करसुई गांव में नारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा के साकार विश्वहरि ग्रुप पर 5 से 7 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा कर करने का आरोप है। वहीं, आगरा में औषधि और चमत्कारिक उपचार मामले में बाबा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 

नारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा पर FIR की कॉपी
Image Source : INDIA TVनारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा पर FIR की कॉपी

आगरा में दर्ज हुआ था मामला

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2000 में नारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा के खिलाफ आगरा के थाना शाहगंज में ढोंग करने का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें बाबा भोले समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में पहले तो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई लेकिन बाद में 2 दिसंबर 2000 को इस मुकदमे में एफआर लगा दी गई। यह मामला 18 मार्च 2000 का बताया गया है।

नारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा पर FIR की कॉपी
Image Source : INDIA TVनारायण हरि बाबा उर्फ भोले बाबा पर FIR की कॉपी

जब थाना शाहगंज में एक मरी हुई लड़की स्नेह लता को कुछ चमत्कार कर जिंदा करने का दावा किया था। इसे देखने के लिए इलाके में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और फिर हंगामा के बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। इस मामले में भोले बाबा के खिलाफ औषधि और चमत्कारी उपचार की धाराओं समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।   

नोएडा में भी आया था बाबा

वहीं, नोएडा के सेक्टर 87 के इलाहबास गांव जहां नारायण साकार हरि उर्फ़ भोले बाबा 2022 में क़रीब एक महीने के प्रवास पर आया था लेकिन किसी को दर्शन नहीं दिया। बाबा ने जहां प्रवास किया था उस मकान में छानबीन करने नोएडा पुलिस की टीम भी पहुंची थी। बाबा जिस मकान में वह रुका था वहां से उसके पोस्टर फाड़ दिये गये हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।