1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के बहराइच में चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल

यूपी के बहराइच में चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 25, 2026 09:12 am IST,  Updated : Jun 25, 2026 09:49 am IST

यूपी के बहराइच में बीती रात तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाश फरार हो गए।

घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी- India TV Hindi
घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी Image Source : REPORTER

बहराइच के थाना बौंडी क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और बौंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि मौका पाकर उसके दो साथी फरार हो गए।  

कैसे हुई मुठभेड़  

एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों के खुलासे के लिए स्वाट टीम और थानाध्यक्ष बौंडी को लगाया गया था। 24/25 जून 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि खैरा बाजार से आगे कुदई मार्ग पर कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक बाइक पर तीन संदिग्ध दिखे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। बाकी दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।  

गिरफ्तार बदमाश कौन  

घायल बदमाश की पहचान असलम पुत्र नदीम निवासी ग्राम सारी मेहराबाद, थाना रामगांव के रूप में हुई। असलम थाना रामगांव का हिस्ट्रीशीटर है और थाना फखरपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी में असलम के पास से 16 हजार रुपये नकद, सफेद धातु की दो जोड़ी पायल, आठ बिछिया, एक देसी तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।  

आपराधिक इतिहास  

पुलिस के मुताबिक असलम के खिलाफ जिले के कई थानों में चोरी समेत करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई चोरियों में वांछित था। फरार हुए दो साथियों में एक की पहचान फिरोज निवासी थाना बौंडी क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।

एसपी ने किया मौका मुआयना

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। घायल असलम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।दिए। घायल असलम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट- बच्चे भारती

ये भी पढ़ेंः कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लाख की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

फतेहपुर में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।