1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर मे लगी आग, मां ने एक एक कर तीन बच्चों की बचाई जान, खुद मौत को गले लगाया, रुला देगा वीडियो

घर मे लगी आग, मां ने एक एक कर तीन बच्चों की बचाई जान, खुद मौत को गले लगाया, रुला देगा वीडियो

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 16, 2026 05:36 pm IST,  Updated : May 16, 2026 05:36 pm IST

प्रयागराज से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर में आग लग गई तो एक मां ने एक एक कर अपने तीन बच्चों की जान बचा ली। लेकिन आग में झुलसकर उस मां की मौत हो गई। बच्चों को बचाने का वीडियो देख आप भी रो पड़ेंगे।

आग में घिरे तीन बच्चों को मां ने जान पर खेलकर बचाया- India TV Hindi
आग में घिरे तीन बच्चों को मां ने जान पर खेलकर बचाया Image Source : REPORTER

प्रयागराज: नैनी इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर देखकर आपकी भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। घटना दो दिन पहले की है, नैनी इलाके में एक घर में अचानक आग लग गई और आग में झुलसकर महिला की जान चली गई, लेकिन ज़िंदा रहते हुए भी महिला ने खुद क़ो बचाने का प्रयास नहीं किया और अपने तीन बच्चों की जान बचा ली। जबकि महिला खुद उसी आग में झुलकर ज़िंदा जल गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि ऐसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है।

बच्चों को बचाने की कोशिश में मां की गई जान

 प्रयागराज में बच्चों को बचाने की कोशिश में एक मां की जान चली गई। भीषण आग और धुएं के बीच वह करीब 30 मिनट तक अपने तीन बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष करती रही। तेजी से फैल रही आग के बीच उसने एक साल के मासूम को चादर में लपेटकर छत से पड़ोसियों की ओर बढ़ाया। पड़ोसियों ने किसी तरह हाथ बढ़ाकर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। फिर आग में फंसी महिला ने एक एक कर अपने तीन बच्चों को भी इसी तरह बचा लिया। इसका वीडियो भी सामने आये हैं, जिसमे दिख रहा है कि जिस घर मे आग लगी हैं, उस घर की छत से महिला अपने बच्चों क़ो दूसरी तरफ के घर की बालकनी में खड़े लोगों को दे रही है।

देखें वीडियो

छोटे बच्चे को महिला ने चादर के सहारे दूसरे घर की बालकनी की तरफ बढ़ाया और फिर उसके बाद उसने अपनी छत से गली के उस पार पड़ोसी की छत तक सीढ़ी लगाकर दो बेटियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया। हालांकि, इस दौरान वह खुद आग और धुएं के बीच फंस गई। धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा और देखते ही देखते वह आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।