1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा सेक्टर-18 की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, चौथी मंजिल से कूदे लोग, इलाके में अफरा-तफरी

नोएडा सेक्टर-18 की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, चौथी मंजिल से कूदे लोग, इलाके में अफरा-तफरी

 Published : Apr 01, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 02:00 pm IST

नोएडा में सेक्टर-18 स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग लगते ही मार्केट के आसपास अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए।

noida sector 18 fire- India TV Hindi
नोएडा सेक्टर-18 स्थित बिल्डिंग में लगी आग। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-18 स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। कृष्ण अपरा प्लाजा के बेसमेंट में आग लगी जिसके बाद यह पहले से होते हुए दूसरे फ़्लोर तक जा पहुंची। यहां बेसमेंट में काम कर रहे कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की तरफ भागे।

7 लोग अस्पताल में भर्ती

आग लगते ही मार्केट के आसपास अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए। आग लगने और धुआं भरने के बाद मार्केट से कई लोग नीचे कूद गए और इसमें कुछ चोटिल भी हो गए। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग बिल्डिंग से कूदते हुए नजर आ रहे हैं। सेक्टर-18 की कॉमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग में 7 लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए सेक्टर-27 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने में जुटी है। दमकल कर्मियों ने कुछ लोगों को अंदर से भी निकाला। जो लोग अंदर फंसे हुए थे वह लोग मुंह पर गमछा बांध कर या रुमाल रख बाहर की ओर आए। 

हालांकि अभी तक आग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आग लगने के बाद कॉम्‍प्‍लेक्‍स के परिसर में फंसे लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। कहा जा रहा है कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स के भीतर फंसे लोगों ने बचने के लिए शीशे तोड़ दिए। इस कॉम्पलेक्स में कई कंपनियों के दफ्तर हैं। आग लगने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर काम करने वाले बाहर निकलने में सफल रहे।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

ग्रेटर नोएडा में आग की चपेट में आईं कई फैक्ट्रियां, दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार

VIDEO: नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, लैंबॉर्नी कार ने मजदूरों को कुचला, अंदर बैठा रईसजादा बोला- कोई मर गया क्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।