1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेवफा पत्नी की अश्लील वीडियो देख हैवान बना पति, दो दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

बेवफा पत्नी की अश्लील वीडियो देख हैवान बना पति, दो दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

 Published : Jan 24, 2025 11:21 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 01:18 pm IST

सोनभद्र में महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में महिला का पति भी शामिल है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति।- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति। Image Source : INDIA TV

सोनभद्रः यूपी के सोनभद्र में पुलिस ने एक हफ्ते पहले जंगल में महिला की हत्या कर फेके गए शव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर किया था। पुलिस ने महिला के पति और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पति ने पत्नी के अवैध संबंध का अश्लील वीडियो देख लिया था।  झारखंड निवासी महिला को यूपी में बुलाकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

युवक ने महिला से किया था प्रेम विवाह

मामला कोन थाना क्षेत्र के रोगही गांव का है। यहां पर एक सप्ताह पूर्व महिला की हत्या कर लहूलुहान शव को झाड़ियां के बीच फेंका गया था। शुरुआत में पुलिस के लिए अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त करने की बड़ी चुनौती थी। शव भी पुराने दिख रहे थे। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ने बताया कि झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र निवासी युवक राजू रंजन राम ने अनूपा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। युवक को महिला के अवैध संबंधों का पता चलने पर उसकी हत्या कर दी।

डांसर थी महिला

आरोपी पति राजू रंजन राम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसने महिला से लगभग नौ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। युवती अनूपा एक डांस ग्रुप में डांसर का काम करती थी। जहां उसका अवैध संबंध एक लड़के से हो गया। इधर पति राजू रंजन महाराष्ट्र में रहकर नौकरी करता था। प्रेम विवाह किए जाने से अपने नाराज परिजनों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद राजीव सोनभद्र के शक्तिनगर में रह कर नौकरी करने लगा था।

पत्नी का देख लिया था अश्लील वीडियो और फोटो

कुछ दिनों पूर्व ही उसने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो और फोटो देख लिया। पत्नी को लेकर वह सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में रोगही के जंगल में पहुंचा। वहां उसने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया जहां सभी ने मिलकर पहले , पत्नी का गला दबाया और बाद में पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छोड़कर मौके से सभी फरार हो गए।

 
पुलिस ने महिला के बरामद चप्पलों से पता लगाया कि वह झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी राजू रंजन राम और उसके दो दोस्तों दीपक कुमार और पीयूष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मृतका का मोबाइल और एक बाइक बरामद कर लिया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, सोनभद्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।