1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः पत्नी के साथ हैवानियत, बेरहमी से पीटा फिर छत से उल्टा लटका दिया, देखें- हैरान कर देने वाला वीडियो

यूपीः पत्नी के साथ हैवानियत, बेरहमी से पीटा फिर छत से उल्टा लटका दिया, देखें- हैरान कर देने वाला वीडियो

 Published : May 16, 2025 05:29 pm IST,  Updated : May 16, 2025 05:31 pm IST

बरेली में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मारा-पीटा फिर छत से उल्टा लटका दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल थाना आंवला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बरेली में पत्नी के साथ हैवानियत - India TV Hindi
बरेली में पत्नी के साथ हैवानियत Image Source : INDIA TV

बरेलीः यूपी के बरेली के आवला कस्बे से हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी  पत्नी को काफी देर तक छत से उल्टा लटका के रखा और उसे छत से नीचे फेंकने कर प्रयास किया। पड़ोसियों के पहुंचने पर महिला की जान बच पाई। मोहल्ले के लोगों ने वीडियो बनाकर ट्विटर के माध्यम से बरेली पुलिस से शिकायत की है। इसके साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को भी शेयर किया है। मामला बरेली के थाना आंवला के गांव का बताया जा रहा है।

पति ने पहले मारा-पीटा फिर छत से उल्टा लटकाया

बताया जा है बदायूं के ग्राम बनियाठेर के रहने वाले रघुनाथ ने अपनी बहन डॉली का विवाह करीब 12 साल पहले नितिन सिंह निवासी मोहल्ला लठैता,कस्बा आंवला से की थी। दो दिन पहले रात में उसकी बहन को उसके पति नितिन ने पहले मारा-पीटा और जान से मारने की नीयत से छत से उल्टा लटका दिया। उसे ऐसा करते देख पड़ोस के कुछ लोगों ने महिला को नीचे से पकड़ लिया। पास रहने वाले लोग न होते तो कुछ भी हो सकता था। पुलिस ने पीड़ित महिला के भाई की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

यहां देखें वीडियो

पड़ोसियों ने बचाई महिला की जान

आरोपी पति की इस हरकत का पड़ोसियों ने वीडियो बना लिया। अगर पड़ोसी वक्त पर नहीं पहुंचते तो महिला की जान भी जा सकती थी। बताया ये भी जा रहा है कि पति की इस हरकत में उसके घर के लोग भी शामिल थे। वही पीड़ित महिला के भाई ने उसके पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वायरल वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी घर से फरार है। महिला को न सिर्फ उल्टा लटकाया गया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई थी।  

एसपी अंशिका वर्मा ने बताया थाना आवला के एक गांव से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विपिन सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट की जा रही है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसी क्रम में चार ससुरालीजनों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। दबिश डाली जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजा जायेगा।

रिपोर्ट- विकास साहनी, बरेली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।