1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कब्जा, अतीक के नक्शे कदम पर अब उसके रिश्तेदार, योगी सरकार का एक्शन शुरू

अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कब्जा, अतीक के नक्शे कदम पर अब उसके रिश्तेदार, योगी सरकार का एक्शन शुरू

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 27, 2025 01:41 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 01:47 pm IST

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की मौत के बाद भी प्रयागराज में उसके नाम पर अवैध काम किए जा रहे हैं। ये अवैध काम करने वाले कोई और नहीं उसके सगे रिश्तेदार ही हैं। योगी सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

अतीक के साड़ू इमरान और उसका भाई ज़ीशान- India TV Hindi
अतीक के साड़ू इमरान और उसका भाई ज़ीशान Image Source : INDIA TV

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद उनके रिश्तेदार जमकर चांदी काट रहे हैं। चाहे अवैध प्लॉटिंग हो या  फिर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की बात हो। माफिया अतीक के साड़ू इमरान और उसका भाई ज़ीशान लगातार जमीनों पर कब्जा करके बेच रहे हैं। इन दोनों अतीक के रिश्तेदारों ने साल 2021 मे कुर्क जमीन पर न केवल कब्जा किया बल्कि उसमें मकान बना कर बेच भी दिया। मामले की जांच शुरू हुई तो ये राज खुला। करेली थाने के प्रभारी राजेश मौर्या ने खुद वादी बनकर दोनों भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया है।

अतीक के साथ मिलकर करते थे जमीन का धंधा

पुलिस की जांच में सामने आया कि माफिया अतीक अहमद का साड़ू इमरान और उसका भाई जीशान अतीक के साथ मिलकर ही जमीनों का धंधा करते थे। दोनों भाई खुलदाबाद थाने के हिस्ट्री शीटर भी हैं। दोनों में जमीनों को लेकर ही अतीक से दुश्मनी शुरू हुई और इन लोगों ने अतीक और उसके बेटों के खिलाफ कई मुकदमा दर्ज करा दिया। 

सरकार ने सुरक्षा के लिए गनर भी मुहैया कराया था

सरकारी गवाह बनने पर इमरान के भाई जीशान उर्फ जानू को सरकार ने सुरक्षा के लिए गनर भी मुहैया कराया था, लेकिन इन लोगों ने माफिया अतीक के रास्ते पर चलना शुरू किया और जमीनों पर कब्जे का धंधा शुरू कर दिया। 

दोनों भाइयों पर लेखपाल ने दर्ज कराया केस

यहां तक की दोनों भाइयों ने सरकार द्वारा करेली बक्शी मोड़ मे सीलिंग की जमीन पर कब्जा करके उसमें भी प्लॉटिंग कर दी। राजस्व विभाग को जब इसका पता चला तो एक और मुकदमा दोनों भाइयों पर लेखपाल ने दर्ज कराया। 

जानिए क्या बोले एडिशनल कमिश्नर?

प्रयागराज के एडिशनल कमिशनर अजय पाल शर्मा ने बताया की इन का गनर वापस ले लिया गया है। जमीन के कब्जे की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अतीक के साड़ू इमरान जेई और उसके भाई जीशान पर विकास प्राधिकरण ने 10 दिन पहले भी अवैध प्लॉटिंग के लिए अलग-अलग 3 मुकदमा दर्ज कराया था। 

योगी सरकार ने दोनों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

इन दोनों भाइयों ने प्रयागराज के एयरपोर्ट इलाके में कई बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करके लोगों को बेचा था। जिस तरह से दोनों भाइयों ने अतीक की तरह जमीन के धंधे में अपनी जड़े जमाई हैं। उससे साफ है कि प्रयागराज में ये लोग माफिया अतीक के ही नक्शे कदम पर चल रहे हैं। हालांकि, योगी सरकार की नजर समय रहते इन लोगों पर पड़ गई और कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।