1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में खराब होने वाला है मौसम, 50 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, गिर सकते हैं ओले; 100 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

यूपी में खराब होने वाला है मौसम, 50 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, गिर सकते हैं ओले; 100 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : May 27, 2026 05:49 pm IST,  Updated : May 27, 2026 07:05 pm IST

उत्तर प्रदेश का मौसम: यूपी के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-तूफान के बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में ओलोवृष्टि भी हो सकती है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी का मौसम- India TV Hindi
यूपी का मौसम Image Source : INDIA TV

लखनऊः यूपी के लोगों को गुरुवार से अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिल मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश 50 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। कई जिलों में 60-70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश, ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बांदा, फतेहपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, चित्रकूट कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, और ललितपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ इन जिलों में ओलावृष्टि के आसार है। इस दौरान 60-70 किमी की रफ्तार आंधी चल सकती है। कुछ जिलों में 80 किमी की रफ्तार से आंधी आ सकती है।

शुक्रवार को यहां पर 100 किमी की रफ्तार से चल सकती है आंधी

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी में 29 मई (शुक्रवार) को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में 80 से 90 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

बारिश के साथ यहां पड़ेंगे ओले

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। बांदा , चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी में 70-90 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

ये भी पढ़ेंः बक़रीद से पहले मुश्किल में फंसे सपा के पूर्व MLA इरफान सोलंकी, मुस्लिम समर्थकों ने ही लगाए मुर्दाबाद के नारे

लखनऊ में दिनदहाड़े खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर, सिर पर मारी 3 गोलियां, इलाज के दौरान मौत; CCTV में कैद फायरिंग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।