1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हैवानियत की सारी हदें पार, युवक ने 11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार और फिर वीडियो कर दिया वायरल

हैवानियत की सारी हदें पार, युवक ने 11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार और फिर वीडियो कर दिया वायरल

 Published : Aug 10, 2024 07:22 pm IST,  Updated : Aug 10, 2024 07:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक ने 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बलिया में युवक ने 11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार(प्रतीकात्मक फोटो) - India TV Hindi
बलिया में युवक ने 11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार(प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FREEPIK

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनपद में एक 11 साल की नाबालिग के साथ उसके गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। 

दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की दी धमकी  

रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता (11) छह अगस्त को अपराह्न गांव में ही एक लड़की के घर मजदूरी का पैसा लेने गई थी, वहां उसके गांव का ही कल्लू नामक एक युवक पहले से मौजूद था। कल्लू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया तथा किसी को इस बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। 

वीडियो वायरल होने पर घरवालों को हुई जानकारी 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मानसिक रूप से डरी और सहमी होने की वजह से पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। शुक्रवार को कल्लू ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को कल्लू के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

सीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं नीरज चोपड़ा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में क्या निगेटिव मार्किंग होगी?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।