1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के सुल्तानपुर में जेठ ने पार की हदें, छोटे भाई की पत्नी को सरेआम चप्पलों से पीटा, VIDEO हुआ वायरल

यूपी के सुल्तानपुर में जेठ ने पार की हदें, छोटे भाई की पत्नी को सरेआम चप्पलों से पीटा, VIDEO हुआ वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 01, 2026 07:58 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 07:58 pm IST

यूपी के सुल्तानपुर में एक जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी को सरेआम पीटा है। महिला विरोध जताती रही लेकिन जेठ उसे पीटता रहा।

Sultanpur- India TV Hindi
सुल्तानपुर में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को पीटा Image Source : REPORTER INPUT

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में एक जेठ ने सारी हदें पार कर दीं और अपने छोटे भाई की पत्नी को सरेआम चप्पलों से पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें शख्स, महिला को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी दिखाई दे रही है। एक महिला के साथ इस तरह की घटना बेहद शर्मसार करने वाली है। 

क्या है पूरा मामला?

सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असरवन गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की पत्नी को घर से बाहर निकालकर सड़क पर चप्पलों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता शहनाज, पत्नी शरीफ, ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 28 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान उनके जेठ रहीश अपने बेटों गुलफाम, रहमान, सलमान और इरफान के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि घर से बाहर निकालने के बाद उन्हें सड़क पर चप्पलों से पीटा गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई।

घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई गई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट- जागृति श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें-

यूपी के सुल्तानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।