Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडियन नेवी का लांस नायक ISI के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने आगरा से दबोचा

इंडियन नेवी का लांस नायक ISI के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने आगरा से दबोचा

Reported By : Ruchi Kumar Edited By : Khushbu Rawal Published : Mar 10, 2026 10:25 pm IST, Updated : Mar 10, 2026 10:41 pm IST

आगरा के रहने वाले आदर्श कुमार पर संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। उसने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेजी भेजी हैं।

Indian Navy Lance Naik arrested- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी जासूसी मामले में गिरफ्तार।

यूपी ATS ने भारतीय नौसेना में लांस नायक को ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आगरा का रहने वाला आदर्श कुमार उर्फ लकी कोच्चि केरल में दक्षिणी नेवल कमांड में लांस नायक के पद पर तैनात है। उस पर संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। उसने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेजी भेजी हैं।

ISI एजेंट को अपने खाते से पैसे भेजे

यूपी ATS को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पाकिस्तान बेस्ड ISI के संपर्क में आकर उसके लिए भारत की जासूसी कर रहा है। इस सूचना पर एटीएस की टीम ने जांच की तो कोच्चि, केरल में तैनात आगरा निवासी आदर्श कुमार पुत्र बलवीर सिंह का नाम सामने आया। फिर इस बात की भी पुष्टि हुई कि आदर्श द्वारा पाकिस्तान बेस्ड ISI एजेंट के संपर्क में आकर ISI एजेंट को अपने खाते से पैसे भेजे गए। रणनीतिक दृष्टि से संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें भी शेयर की गई।

सबूतों के आधार पर, आदर्श की देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के तंत्र में आपराधिक संलिप्तता पाए जाने पर आज उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी की डिटेल-

  • आदर्श कुमार उर्फ लकी पुत्र बलवीर सिंह, उम्र- 24 वर्ष
  • निवासी: ग्राम- चीतपुर, पोस्ट एवं थाना- कागारोल, जिला-आगरा।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप और बाइडेन को मारने की साजिश में फंसा पाकिस्तानी, रोते हुए कहा- 'ईरानी जासूसों ने धमकाया था'

'आज की रात ईरान के लिए कयामत की रात होने वाली है', अमेरिका ने दी सबसे भयानक हमले की धमकी, जानें क्या बोले ट्रंप

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement